छठे के बाद क्या 7वां बच्चा भी पैदा करेंगे सीमा हैदर और सचिन मीणा? कर दिया साफ

छठे के बाद क्या 7वां बच्चा भी पैदा करेंगे सीमा हैदर और सचिन मीणा? कर दिया साफ

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर चर्चाओं में है. इस चर्चा की सबसे बड़ी वजह उसका छठा बच्चा है. अभी हाल ही में सीमा हैदर ने एक बेटे को जन्म दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि आखिर सीमा हैदर कितने बच्चे पैदा करेगी? खुद सीमा हैदर के फैंस सोशल मीडिया पर उससे सवाल पूछने लगे. इन सब अटकलें के बीच सीमा हैदर और उसके पति सचिन मीणा ने साफ कर दिया कि अब वह परिवार को आगे नहीं बढ़ाएंगे. सीमा और सचिन ने कहा कि भगवान से उन्होंने जो मांगा, उन्हें मिल गया. उनकी तमन्ना थी कि उनके घर एक बेटी और एक बेटा पैदा हो, जिनकी पहचान भारत से हो. हालांकि अभी तक सीमा हैदर को भारत की नागरिकता नहीं मिल पाई है.

घर में जश्न का माहौल, नामकरण की तैयारी

बता दें कि सीमा हैदर और सचिन मीणा के दो बच्चे हैं. इनमें एक बेटी और एक बेटा, जबकि सीमा के चार अन्य बच्चे पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से हैं. इस तरह सीमा हैदर के कुल छह बच्चे हैं. सीमा और सचिन को पहले बेटी हुई थी. अभी कुछ दिन पहले नोएडा के एक अस्पताल में सीमा ने बेटे को जन्म दिया था. जज्जा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. अस्पताल से घर वापस पहुंचने पर परिवार के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ सीमा और उसके बेटे का स्वागत किया था. अब नवजात शिशु के नामकरण और छठी की तैयारी चल रही है. परिवार के लोग इस मौके को खुशी के साथ मना रहे हैं.

सोशल मीडिया पर फैंस के सवाल का दिया जवाब

सीमा हैदर और सचिन मीणा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं. फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. बेटे के जन्म के बाद उनके फैंस और फॉलोअर्स लगातार उनसे परिवार बढ़ाने को लेकर सवाल पूछ रहे थे. इसी के जवाब में दोनों ने एक वीडियो संदेश जारी कर स्पष्ट किया कि अब वह और बच्चे नहीं चाहते. सचिन मीणा ने कहा कि छह बच्चे उनके लिए पर्याप्त हैं. अब अपने बच्चों की परवरिश और भविष्य पर ध्यान देना चाहते हैं.

क्या बोली सीमा हैदर?

सीमा हैदर ने भी इस बात का समर्थन करते हुए कहा कि परिवार को यहीं तक सीमित रखना ही बेहतर है. उन्होंने कहा कि अब उनकी प्राथमिकता बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और अच्छे संस्कार देना है. सीमा हैदर ने यह भी कहा कि वह फिलहाल पूरी तरह अपने नवजात बेटे और बाकी बच्चों की देखभाल में व्यस्त है. परिवार में खुशी का माहौल है. सभी लोग नए सदस्य के आगमन से उत्साहित हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *