जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत, चार घायल

मध्य प्रदेश : जबलपुर जिले में  भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है जहा शहर से 40 किलोमीटर दूर शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सुरई के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी.हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो हुए हैं.पुलिस ने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
घटना सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। सभी युवक पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम उड़ना करैया के रहने वाले हैं। वे भूसा भरने के लिए बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया गए थे.लौटते समय एक बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके कारण छह लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव लौट रहे थे.इसी दौरान सुरई गांव के समीप तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी.
इनकी हुई मौत,
हादसे में दीपांशु लोधी (18) पिता पवनसिंह लोधी और लल्लन उर्फ निकलेश गौड़ (19) पिता कमोद सिंह गौड़, दोनों निवासी ग्राम उड़ना करैया, की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
चार घायल, अस्पताल में भर्ती
घटना में विश्वजीत (22) पिता बहादुर लोधी निवासी तेंदूखेड़ा दमोह, आयुष गौड़ (20) पिता होरीलाल गौड़ निवासी तेंदूखेड़ा दमोह, निखिल (20) पिता सुखदीन सिंह गौड़ निवासी उड़ना करैया और अमित गौड़ (20) पिता चरणसिंह गौड़ निवासी उड़ना करैया घायल हुए हैं.सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
पुलिस कर रही जांच
सूचना मिलते ही शहपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ओवरलोडिंग के कारण बाइक अनियंत्रित हो सकती थी.फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है.
हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है.दो युवकों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है.वाहन और चालक की जल्द पकड़ने के लिए प्रयास जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *