
Image Source : FREEPIK
अगर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। जिन लोगों को अक्सर हाई बीपी की समस्या का सामना करना पड़ता है, उन्हें अपने डाइट प्लान में कुछ भी शामिल करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लेना चाहिए। मेट्रो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की डायटीशियन डॉक्टर अनामिका के मुताबिक हाई बीपी होने पर खाने-पीने की कुछ चीजें आपकी सेहत की दुश्मन साबित हो सकती हैं।
नमक की मात्रा पर ध्यान देना जरूरी- जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उनके लिए नमक की ज्यादा मात्रा काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकती है। हाई बीपी पेशेंट्स को लिमिट में रहकर ही नमक का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आपको बेक्री प्रोडक्ट्स को भी ज्यादा मात्रा में कंज्यूम करने से बचना चाहिए।
किन चीजों से बना लेनी चाहिए दूरी- हाई बीपी का सामना कर रहे मरीजों को प्रोसेस्ड स्नैक्स से तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए। यानी चिप्स, नमकीन, बिस्किट जैसी चीजों से परहेज करने में ही समझदारी है। प्रोसेस्ड मीट, कैन्ड फूड्स, कैन्ड सूप और सॉस, इस तरह के फूड आइटम्स भी हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे मरीजों की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं। अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई है, तो अचार और पापड़ का सेवन करने से भी परहेज कीजिए।
खतरनाक साबित हो सकती है कैफीन- कैफीन की ज्यादा मात्रा, हाई ब्लड प्रेशर में नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसका मतलब ये है कि आपको चाय या फिर कॉफी को कम कर देना चाहिए। अगर आप शराब पीते हैं, तो आपको अपनी इस बुरी आदत को जल्द से जल्द सुधार लेना चाहिए वरना इस आदत की वजह से न केवल हाई बीपी की समस्या बढ़ेगी बल्कि कई दूसरी गंभीर और जानलेवा बीमारियां भी आपके शरीर पर हमला बोल देंगी।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
