
Engaged Season 2 Social Media Criticism: रियलिटी शो ‘एंगेज्ड सीजन 2’ इन दिनों सुर्खियों में है, लेकिन वजह इसकी लोकप्रियता नहीं बल्कि विवाद है। दरअसल, शो को एल्विश यादव और जिया शंकर होस्ट कर रहे हैं। यह शो 14 फरवरी 2026 यानी वैलेंटाइन डे पर शुरू हुआ था और फिलहाल इसके सात एपिसोड स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध हैं।
‘एंगेज्ड सीजन 2’ शो के टास्क को लेकर उठे सवाल
हालांकि, नए सीजन में कंटेस्टेंट्स को दिए जा रहे टास्क को लेकर सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी देखी जा रही है। शुरुआती एपिसोड में एक टास्क के दौरान महिला प्रतिभागियों को घर में मौजूद “फेक” कंटेस्टेंट पर मिट्टी फेंकने को कहा गया। इसके बाद पुरुष प्रतिभागियों को वह मिट्टी साफ करने का निर्देश दिया गया। जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।
Ye kaisa tharki show chal rha hai…
Aak thuuu🤬🤬— Zinda Laash🥲 (@tweetforfunn262)
साथ ही के शो के इस कॉन्सेप्ट को लेकर कई यूजर्स ने इसे अजीब और अनुचित बताया। सिर्फ इतना ही नहीं एक दर्शक ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “ये कैसा ठरकी शो चल रहा है?” अन्य ने लिखा कि, “कोठे के लिए जीबी रोड जाने की जरूरत नहीं, आजकल हमारे पास डिजिटल कोठे हैं। इनके घर वाले कुछ नहीं बोलते क्या?”
वायरल हुआ लैप डांस चैलेंज
इसके बाद एक अन्य टास्क में फीमेल कंटेस्टेंट से मेल प्रतिभागी को लैप डांस देने के लिए कहा गया। इस सेगमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई दर्शकों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस तरह की सामग्री को लेकर आपत्ति जताई। कुछ यूजर्स ने शो को “ओवर द टॉप” बताया, तो कुछ ने सवाल उठाया कि क्या यह एंटरटेनमेंट की सीमा पार नहीं कर रहा।
Which type of task is this in Engaged Season 2😆
— ASK (@ASKvideos2)
आइस क्यूब और अन्य चैलेंज पर भी छिड़ा विवाद
इसके अलावा एक टास्क में मेल कंटेस्टेंट को अपने मुंह में बर्फ रखकर महिला प्रतिभागी के शरीर पर फिराने को कहा गया। इस दृश्य पर भी सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने इसे भद्दा और अनावश्यक करार दिया।
Ewwww ☠️😂
— Hina_khanfc (@Hinakhanfc24)
ट्विटर (अब एक्स) पर शो के खिलाफ कई कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि कंटेंट की गुणवत्ता पर ध्यान देने के बजाय सनसनी फैलाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, विवादों के बावजूद शो लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड्स में मेकर्स कंटेंट को किस दिशा में ले जाते हैं और क्या दर्शकों की नाराजगी कम हो पाती है या नहीं।
