16वें फ्लोर की जिंदगी या ‘सोने की जेल’? वायरल वीडियो ने खोल दी फ्लैट लाइफ की सच्चाई

16वें फ्लोर की जिंदगी या ‘सोने की जेल’? वायरल वीडियो ने खोल दी फ्लैट लाइफ की सच्चाई

High Rise Living Issues : महानगरों में अपार्टमेंट के अंदर फ्लैट लेना आजकल स्टेटस और सुविधा की निशानी माना जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इस चमक-दमक के पीछे की हकीकत दिखा दी है।

वीडियो में एक युवक बताता है कि वह 16वें फ्लोर पर रहता है और उसकी मां धूप लेने के लिए भी अक्सर नीचे नहीं आ पाती। उसने कहा कि उसकी मम्मी दो-तीन महीने में सिर्फ एक बार ही नीचे आती हैं। यह सुनकर लोग हैरान रह गए और मेट्रो सिटी की लाइफस्टाइल पर सवाल उठने लगे।

 

View this post on Instagram

 

अपार्टमेंट की लाइफस्टाइल अनकही सच्चाई

वीडियो में युवक कहता है कि आज उसकी मां करीब एक महीने बाद नीचे आई हैं और नीचे आकर उन्हें काफी रिलैक्स महसूस हो रहा है। वह फ्लैट्स को ‘कबूतरखाना’ तक कह देता है और लोगों को सलाह देता है कि घर खरीदने से पहले इन बातों पर जरूर ध्यान दें।

उसका कहना है कि जब घर में सीधी धूप नहीं आती, तो जिंदगी सीमित सी हो जाती है। खासकर दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में हाईराइज बिल्डिंग्स में रहने वालों की दिनचर्या अक्सर चार दीवारों तक सिमट जाती है।

गांव की खुली हवा सबसे बेहतर

को इंस्टाग्राम पर @pariwarikmahaulblogs नाम के यूजर ने शेयर किया है। अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने लिखा कि इससे बेहतर है।

कुछ यूजर्स ने ऐसी इमारतों को ‘सोने की जेल’ बताया। यह वीडियो सिर्फ एक परिवार की कहानी नहीं, बल्कि महानगरों में तेजी से बदलती जीवनशैली की झलक भी दिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *