
Morning Health Tips: क्या आप जानते हैं कि सुबह की पहली आदत आपके पूरे दिन की कार्यक्षमता और सेहत तय करती है। नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के विशेषज्ञों का सुझाव है कि दिन की शुरुआत केवल एक गिलास सादे पानी से करना आपके शरीर को रिसेट कर सकता है। यह न केवल टॉक्सिन्स बाहर निकालता है बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी सुपर चार्ज कर देता है।
सुबह सोकर उठने के बाद हमारा शरीर आंतरिक रूप से प्यासा होता है। रात भर की नींद के दौरान शरीर की मरम्मत प्रक्रिया में काफी पानी खर्च हो जाता है जिससे सुबह तक डिहाइड्रेशन की स्थिति बन जाती है। नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के विशेषज्ञों के अनुसार ही सबसे पहले एक गिलास पानी पीना स्वास्थ्य के लिहाज से सबसे उत्तम निवेश है।
ऊर्जा और सकारात्मकता का स्रोत
एनएचएम के अनुसार पानी पीने से शरीर तुरंत हाइड्रेट होता है और ऊर्जा का संचार होता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सुबह उठकर 1 या 2 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। ध्यान रहे कि पानी न तो बहुत ठंडा हो और न ही बहुत गर्म। पानी को हमेशा बैठकर और धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके पीना चाहिए। इसमें स्वाद के लिए नींबू या शहद मिलाना वैकल्पिक है लेकिन सादा पानी ही सबसे प्रभावी माना जाता है।
पानी पीते हुए महिला (सौ. फ्रीपिक)
पाचन तंत्र और इम्यूनिटी के लिए वरदान
का सबसे बड़ा फायदा हमारे पाचन तंत्र को मिलता है। यह आंतों की मूवमेंट को तेज करता है जिससे पेट आसानी से साफ होता है और कब्ज, गैस या एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर होती हैं। जब पेट साफ रहता है तो शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) मजबूत होती है और बीमारियां दूर रहती हैं।
वजन घटाना और चमकती त्वचा
फिटनेस के शौकीनों के लिए सुबह का पानी किसी दवा से कम नहीं है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे कैलोरी बर्निंग की प्रक्रिया तेज होती है और भूख पर भी नियंत्रण रहता है। इसके अलावा जो लोग ग्लोइंग स्किन चाहते हैं उनके लिए यह नेचुरल ब्यूटी ट्रीटमेंट है। पर्याप्त हाइड्रेशन से त्वचा में नमी बनी रहती है जिससे झुर्रियां कम होती हैं और मुंहासों की समस्या से राहत मिलती है।
एक छोटी सी आदत बड़े बदलाव ला सकती है। सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी के बजाय पानी से करके आप न केवल तरोताजा महसूस करेंगे बल्कि लंबे समय तक बीमारियों से भी बचे रहेंगे।
