पलकों को लंबा और मजबूत बनाएंगे ये दादी मां के नुस्खे, सिर्फ 7 दिनों में दिखने लगेगा असर!

पलकों को लंबा और मजबूत बनाएंगे ये दादी मां के नुस्खे, सिर्फ 7 दिनों में दिखने लगेगा असर!

Eyelashes Growth Tips: खूबसूरत और बड़ी आंखें चेहरे की रौनक बढ़ा देती हैं और इसमें सबसे बड़ा रोल आपकी पलकों का होता है। बहुत से लोग घनी पलकों के लिए मस्कारा या फेक लैशेज का सहारा लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन में रखी कुछ चीजों से इन्हें नेचुरली लंबा किया जा सकता है।

हर महिला की चाहत होती हैं। ये न केवल आपकी आंखों को बड़ा दिखाती हैं बल्कि आपके ओवरऑल लुक को भी अट्रैक्टिव बनाती हैं। खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषण या केमिकल वाले मेकअप प्रोडक्ट्स के कारण कई बार पलकें झड़ने लगती हैं या उनकी ग्रोथ रुक जाती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो ये घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं।

कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल को पलकों के लिए सबसे असरदार माना जाता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड और विटामिन-ई बालों के रोम को पोषण देते हैं।

रात को सोने से पहले एक साफ मस्कारा ब्रश या कॉटन बड की मदद से थोड़ा सा कैस्टर ऑयल अपनी पलकों की जड़ों पर लगाएं। रात भर लगा रहने दें और सुबह गुनगुने पानी से धो लें।

नारियल तेल और एलोवेरा जेल

में प्रोटीन होता है जो बालों को मजबूती देता है वहीं एलोवेरा जेल पलकों को मॉइश्चराइज रखता है।

एक चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच ताज़ा एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण को रोजाना पलकों पर लगाने से कुछ ही हफ्तों में वे काली और घनी होने लगती हैं।

वैसलीन

वैसलीन पलकों के आस-पास की त्वचा को हाइड्रेटेड रखती है जिससे पलकें टूटना बंद हो जाती हैं और तेजी से बढ़ती हैं।

उंगली की मदद से वैसलीन की एक पतली परत पलकों पर लगाएं। ध्यान रहे कि यह आंखों के अंदर न जाए।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • रात को कभी भी मस्कारा लगाकर न सोएं इससे पलकें कमजोर होकर टूटने लगती हैं।
  • दिन में एक बार सॉफ्ट आईलैशेज ब्रश से उन्हें कॉम्ब करें इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
  • अपनी डाइट में ओमेगा-3 और बायोटिन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे बादाम और मछली शामिल करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *