छत्तीसगढ़: नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर… तेलंगाना में पुलिस के सामने डाले हथियार

छत्तीसगढ़: नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर… तेलंगाना में पुलिस के सामने डाले हथियार

छत्तीसगढ़ नक्सली कमांडर देवजी ने सरेंडर कर दिया है. उसने तेलंगाना में पुलिस के सामने अपने हथियार डाले. उसे मल्लव राजू रेड्डी, मुरली और संग्राम नाम से भी जाना जाता था. एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने रविवार को कहा कि शीर्ष माओवादी कमांडर और संगठन के प्रमुख रणनीतिकार थिप्पिरी तिरूपति उर्फ ​​देवजी ने आत्मसमर्पण कर दिया है.

देवजी को राज्य में नक्सलियों का बड़ा लीडर माना जाता था. वह तेलंगाना के जगतियाल जिले का रहने वाला हैं. देवजी के साथ कई अन्य नक्सलियों ने सरेंडर किया है. उसका आत्मसमर्पण देश में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार की मार्च 2026 की समय सीमा से कुछ दिन पहले हुआ है. जानकारी के अनुसार उस पर 1 करोड़ रुपए का इनाम भी था और उसने पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बनाई थी.

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि वह छत्तीसगढ़ में सक्रिय था. बसव राजू के न्यूट्रलाइज होने के बाद वह बड़ा नक्सली था. उन्होंने बताया कि तेलंगाना में देवजी ने सरेंडर किया है. उन्होंने बताया कि इसे छत्तीसगढ़ में मल्लव राजू रेड्डी, मुरली और संग्राम नाम से भी जाना जाता था.

डिप्टी सीएम ने कहा कि नक्सली समाज की मुख्य धारा से जुड़े इस दिशा में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि जो भी नक्सली सरेंडर कर रहे हैं या करेंगे उनके लिए सभी इंतजाम किए जाएंगे.

लगातार हो रही कार्रवाई

इस आत्मसमर्पण को क्षेत्र में चल रहे माओवादी विरोधी अभियानों में अब तक की सबसे महत्वपूर्ण सफलता बताया जा रहा है. सुरक्षा बल छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सीमावर्ती इलाकों में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहा है. डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य 31 मार्च तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करना है. वहीं सुरक्षा अधिकारियों का मानना ​​है कि इससे संघर्ष प्रभावित जिलों में शांति प्रयासों में तेजी आ सकती है और अधिक नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *