
Viral Police Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ के बीच हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिसकर्मी पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सड़क किनारे काफी लोग खड़े दिखाई देते हैं और माहौल तनावपूर्ण लगता है।
इसी दौरान एक युवक जमीन पर गिरा हुआ दिखता है, जिसे एक पुलिसकर्मी पकड़कर काबू करने की कोशिश करता है। आसपास मौजूद लोग इस पूरे घटनाक्रम को देखते रहते हैं और कुछ लोग मोबाइल फोन से वीडियो बनाते नजर आते हैं।
View this post on Instagram
पुलिसकर्मी ने उपद्रवी को बाल पकड़कर घसीटा
वीडियो में दिखता है कि पुलिसकर्मी युवक को बाल पकड़कर उठाता है और उसे झकझोरता है। युवक खुद को छुड़ाने की कोशिश करता दिखाई देता है, लेकिन पुलिसकर्मी उसे काबू में कर लेता है।
यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक ने पहले क्या किया था, लेकिन सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के मुताबिक वह भीड़ में झगड़ा और उपद्रव कर रहा था। हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और घटना की जगह और समय की जानकारी भी स्पष्ट नहीं है।
लोगों इसे कानून का सख्त संदेश बताया
यह क्लिप सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे कानून का सख्त संदेश बता रहे हैं, तो कुछ इसे महज वायरल कंटेंट कह रहे हैं।
कई यूजर्स ने पर मजेदार टिप्पणियां भी की हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि घटना कब और कहां की है, लेकिन वीडियो ने पर बहस जरूर छेड़ दी है।
