विवाहिता को मोबाइल वाले प्यार में मिला धोखा, धोखेबाज आशिक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ग़ाज़ीपुर : एक इश्क के बाद दूसरे इश्क में पागल महिलाओं को कभी-कभी स्थिति ऐसी बन जाती है की ना वह घर की रहती है और ना घाट की.कुछ ऐसा ही मामला मरदह थाना क्षेत्र से आया है जहां पर एक विवाहिता ने पहले लव मैरिज किया और उसके बाद अपने पति के साथ रहने लगी थी.

और इसी दौरान उसके पड़ोस का ही एक लड़का से उसकी मोबाइल पर बात होने लगी और लड़के ने पति की छोड़ने की बात महिला से कहा और महिला भी तैयार होकर पति का घर छोड़ जब आशिक के घर पहुंची तब आशिक शादी से इनकार करते हुए मारपीट कर धमकी देने लगा.

यह अनोखी इश्क का मामला मरदह थाना क्षेत्र के एक गांव से निकलकर आया है.जहां पर पीड़ित महिला ममता (बदला हुआ नाम) जिसने अपनी शादी लव मैरिज से मरदह थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ किया। और शादी के बाद उसका वैवाहिक जीवन सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था.

लेकिन इसी दौरान मोबाइल के जरिए पड़ोस के ही एक लड़के अभिषेक चौहान से देवर भाभी के रिश्ते की वजह से बातचीत होनी शुरू हुई.और यह बातचीत इश्क तक पहुंच गया और फिर दोनों में प्यार मोहब्बत की बातें होते-होते यहां तक पहुंच गया कि युवक ने विवाहिता से अपने पति को छोड़कर अपने साथ रहने को कहने लगा.

जिस पर इश्क में अंधी विवाहिता ने भी अपने प्रेमी पर विश्वास किया और फिर उसने अपने पति को छोड़कर आशिक के साथ रहने का मन बनाते हुए उसके घर पहुंची। तब उसे अपनी गलती का एहसास हुआ क्योंकि जो आशिक मोबाइल पर उससे प्यार भरी बातें करता था.और सूरज चांद तक की यात्रा के सपने दिखता था.लेकिन जब विवाहिता उसके दरवाजे पर पहुंची तब उसने उससे शादी से इनकार कर दिया.

और इतना ही नहीं अपने दरवाजे से भाग जाने की बात कहने लगा और नहीं भागने पर मारने पीटने तक की नौबत आ गई. जिससे आहत होकर विवाहिता ने अपने आशिक के खिलाफ मरदह थाने में शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया.पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहीता बीएनएस की धारा 2023 के अंतर्गत धारा 351 (2) के तहत आरोपी अभिषेक चौहान को मुकदमे में अभियुक्त बनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *