सरगुन मेहता ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, 12 साल बाद मां बनने की खबर पर दिया करारा जवाब

सरगुन मेहता ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, 12 साल बाद मां बनने की खबर पर दिया करारा जवाब

Sargun Mehta Pregnancy Rumours: टीवी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर सरगुन मेहता इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हुई कि शादी के करीब 12 साल बाद वह मां बनने वाली हैं। जैसे ही यह खबर फैली, फैंस के बीच उत्साह और हैरानी दोनों देखने को मिले। हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है, यह खुद सरगुन ने साफ कर दिया है।

सरगुन ने पोस्ट शेयर कर दिया जवाब

अफवाहों को बढ़ता देख सरगुन मेहता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इन खबरों पर विराम लगा दिया। उन्होंने तंज भरे अंदाज में लिखा कि मीडिया को उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में उनसे पहले ही पिछले दो साल से पता चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर वह सच में दो साल से प्रेग्नेंट होतीं तो यह दुनिया की सबसे लंबी प्रेग्नेंसी होती। साथ ही उन्होंने अपील की कि बिना पुष्टि के इस तरह की निराधार खबरें फैलाना बंद किया जाए और खबर छापने से पहले उनसे या उनकी टीम से संपर्क किया जाए। उनकी इस पोस्ट ने साफ कर दिया कि प्रेग्नेंसी की खबरें पूरी तरह अफवाह हैं और फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

रवि दुबे का मजेदार रिएक्शन

सरगुन के इस पोस्ट के साथ लिखा गया कैप्शन भी काफी मजेदार था। उन्होंने सवालिया अंदाज में लिखा कि ऐसी प्रेग्नेंसी के बारे में मीडिया को कैसे पता चला, जिसके बारे में उन्हें और उनके पति को खुद नहीं मालूम। उनके पति रवि दुबे ने भी इस पर रिएक्ट करते हुए हंसी वाले इमोजी के साथ कमेंट किया। रवि का यह हल्का-फुल्का अंदाज फैंस को काफी पसंद आया और दोनों की केमिस्ट्री एक बार फिर सुर्खियों में आ गई।

‘12/24 करोल बाग’ से शुरू हुई थी लव स्टोरी

सरगुन और रवि की पहली मुलाकात 12/24 करोल बाग के सेट पर हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार ने दस्तक दी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने 7 दिसंबर 2013 को शादी कर ली। शादी के बाद से ही दोनों इंडस्ट्री के पावर कपल्स में गिने जाते हैं।

शादी के बाद से उठते रहे सवाल

शादी के बाद से ही की प्रेग्नेंसी को लेकर समय-समय पर अफवाहें उड़ती रही हैं। हालांकि हर बार यह सिर्फ कयास ही साबित हुए हैं। सरगुन और रवि दोनों अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं और कई सफल प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके हैं।

सरगुन ने अपने हालिया बयान से यह स्पष्ट कर दिया है कि निजी जिंदगी से जुड़ी खबरों को लेकर जिम्मेदारी और संवेदनशीलता जरूरी है। फिलहाल यह कपल अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को एंजॉय कर रहा है और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *