Holi Celebration: अमेरिका से लेकर मॉरीशस तक, इन देशों की होली पार्टी देखकर आप भी रह जाएंगे दंग!

Holi Celebration: अमेरिका से लेकर मॉरीशस तक, इन देशों की होली पार्टी देखकर आप भी रह जाएंगे दंग!

Holi Celebration Outside India: भारत में फाल्गुन मास की पूर्णिमा का इंतजार हर किसी को रहता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां होली का जुनून भारत से कम नहीं है। अमेरिका, मॉरीशस और नेपाल जैसे देशों में होली न केवल मनाई जाती है बल्कि वहां की पार्टी और परंपराएं आपको हैरान कर देंगी।

होली अब एक ग्लोबल फेस्टिवल बन चुका है। भारतीय प्रवासियों और स्थानीय लोगों के उत्साह ने इसे सीमाओं के पार पहुंचा दिया है। अगर आप सोचते हैं कि सबसे अच्छी होली केवल मथुरा या वृंदावन में होती है तो इन देशों के जश्न की तस्वीरों पर एक नजर जरूर डालें।

मॉरीशस

रीशस में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी आबादी है इसलिए यहां होली बिल्कुल भारत की तरह मनाई जाती है। यहां वसंत पंचमी से ही तैयारी शुरू हो जाती है। लोग एक-दूसरे पर रंग डालते हैं लोक गीत गाते हैं और घरों में पारंपरिक पकवान बनते हैं। यहां की होली पार्टी समुद्र के किनारे पर होती है जो इसे बेहद खास बनाती है।

मॉरिशस होली (सौ. फ्रीपिक)

अमेरिका: म्यूजिक और रंगों का फ्यूजन

अमेरिका के न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और न्यूजर्सी जैसे राज्यों में होली को फेस्टिवल ऑफ कलर्स के रूप में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। यहां भारतीय समुदाय के साथ-साथ अमेरिकी लोग भी रॉक म्यूजिक और डीजे की धुन पर रंगों से सराबोर होते हैं। यूटा (Utah) का दुनिया भर में मशहूर है जहां हजारों लोग एक साथ आसमान में गुलाल उड़ाते हैं।

नेपाल: फागु पूर्णिमा की धूम

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में होली को फागु पूर्णिमा कहा जाता है। काठमांडू के बसंतपुर दरबार क्षेत्र में चीर (एक बांस का खंभा जिसे सजाया जाता है) गाड़कर उत्सव की शुरुआत होती है। यहां पहाड़ों से लेकर तराई तक रंगों का ऐसा शोर होता है कि पूरा देश एक रंग में रंग जाता है।

नेपाल में होली (सौ. फ्रीपिक)

सूरीनाम और गयाना: फागुआ की परंपरा

कैरेबियाई देशों जैसे सूरीनाम और गयाना में होली को फागुआ कहा जाता है। यहां भोजपुरी संस्कृति की झलक साफ दिखती है। लोग टोली बनाकर निकलते हैं और चौताल (पारंपरिक लोक गीत) गाते हैं। यहाँ की पिचकारी और रंगों का अंदाज आज भी बिल्कुल देसी और पुराना है।

थाईलैंड: रंगों के साथ पानी की मस्ती

थाईलैंड के सोंगक्रान त्योहार और भारतीय होली का मिश्रण वहां के फुकेत और बैंकॉक जैसे शहरों में देखने को मिलता है। भारतीय समुदाय के साथ स्थानीय थाई लोग भी रंगों के खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *