IND vs SA: इंद्र देवता फेरेंगे फैंस के अरमानों पर पानी! सुपर-8 में भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले से पहले कैसा है अहमदाबाद के मौसम का हाल?

 

IND vs SA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का पहला मुकाबला बीते 21 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होना था। लेकिन बारिश के चलते मैच धुल गया और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल गए।

अब आज यानी 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हाई वोल्टेज मैच होना है। दोनों टीमों के बीच एक टक्कर के मुकाबले की उम्मीद है। आखिर इस मैच में अहमदाबाद का मौसम कैसा रहने वाला है, आइये जानते हैं।

IND vs SA: कैसा होगा अहमदाबाद का मौसम?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले ‘सुपर-8’ के इस महामुकाबले के लिए अहमदाबाद का मौसम आज गर्म और साफ रहने की उम्मीद है। दिन भर हल्की धुंध के साथ खिली धूप रहेगी और अधिकतम तापमान 36°C के आसपास रह सकता है। फैंस के लिए ये अच्छी खबर है कि बारिश कोई संभावना नहीं है, जिसका मतलब है कि फैंस को बिना किसी बाधा के पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिलेगा।

IND vs SA: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच शुरुआत में गेंदबाजों के लिए मददगार होती थी, लेकिन अब यह बैटिंग के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी स्लो हो जाती है, जिससे बल्ले पर गेंद अच्छी तरह आती है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का ये मैच काली मिट्टी पिच पर खेला जाएगा, जो स्पिनरों के लिए सहायक नहीं हो सकती है।

इस स्थिति में टीम मैनेजमेंट दुविधा में है कि क्या एक एक्ट्रा स्पिनर चुनना बेहतर होगा या एक गेंदबाज। वॉशिंगटन सुंदर की जगह उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी की उम्मीद है। वहीं, कुलदीप ने अभ्यास में ईशान और रिंकू को गेंदबाजी की, जिससे ये हिंट मिला कि अर्शदीप खेल में शामिल हो सकते हैं।

सुपर-8 में IND vs SA की संभावित प्लेइंग XI

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *