IND vs SA: सुपर-8 में टीम इंडिया के सामने साउथ अफ्रीका, टीवी और मोबाइल पर फैंस कैसे देख सकेंगे रोमांचक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

 IND vs SA Live Streaming: टी20 विश्‍व कप 2026 में टीम इंडिया का विजयी रथ जारी है यानी भारतीय टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय है। ग्रुप स्टेज के बाद से अब टीम इंडिया सुपर-8 में पहुंच चुकी है। सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका (IND vs SA) से होगा।

टीम इंडिया के साथ साउथ अफ्रीका भी अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच कांटे की जंग देखने को मिलेगी। इस रोमांचक मुकाबले से पहले फैंस ये जानने को बेताब हैं कि भारत-साउथ अफ्रीका की भिड़ंत टीवी और मोबाइल पर लाइव कहां देख पाएंगे?

सुपर-8 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला रविवार, 22 फरवरी को खेला जाएगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। साथ ही टॉस आधा घंटे पहले होगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला टीवी पर कहां प्रसारित होगा?

भारत और साउथ अफ्रीका मुकाबले को फैंस टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और साउथ अफ्रीका मुकाबले को मोबाइल पर जियो हॉटस्‍टार एप पर देख सकते हैं।

IND vs SA की संभावित प्लेइंग XI

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *