सर्दियों में फ्रिज चलाने में किए ये गलती तो फल सब्जियां होंगी खराब, बचने के लिए तुरंत करें ये काम..

सर्दियों में फ्रिज चलाने में किए ये गलती तो फल सब्जियां होंगी खराब, बचने के लिए तुरंत करें ये काम..

Winter Fridge Settings: जैसे-जैसे दिसंबर का महीना करीब आ रहा है वैसे-वैसे मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है. ठंड का मौसम न सिर्फ हमारे पहनावे और रूटीन को ही नहीं बदलता, बल्कि घर के सबसे जरूरी अप्लायंस फ्रिज की सेटिंग्स पर भी बड़ा असर डालता है. ज्यादातर लोग गर्मियों में तो फ्रिज का टेंपरेचर सही तरह से एडजस्ट कर लेते हैं, लेकिन ठंडी के मौसम में किस नंबर पर फ्रिज चलाना सही होता है इस बारे में 90% यूजर्स अनजान रहते हैं. गलत सेटिंग न सिर्फ बिजली का ज्यादा यूज करती है बल्कि खाने-पीने की चीजों की क्वालिटी पर भी असर डालती है. वहीं अगर गलती से भी टेंपरेचर बढ़ गया तो फ्रिजर में आफर की बर्फ जमने लगती है. ऐसे में सर्दियों के लिए सही फ्रिज सेटिंग जानना बहुत ही जरूरी है, जिससे आपका फ्रिज बिना ज्यादा लोड लिए सही तरीके से काम करता रहे.

कितने नंबर पर ठंड में चलाना चाहिए फ्रिज
आज के समय में आने वाली ज्यादातर फ्रिजों में ठंडक को कंट्रोल ने के लिए एक नंबर वाला डायल या डिजिटल कंट्रोल मिलता है. यह डायल ज्यादातर 1 से 7 तक होता है जिसमें बड़ा नंबर ज्यादा कूलिंग को बताता है. गर्मियों में लोग फ्रिज को 4 या 5 पर रखते हैं जिससे ज्यादा गर्मी में भी ठंडक बनी रहे और फ्रिज में रखा सामान खराब न हो. लेकिन ठंड के मौसम में टेंपरेचर काफी कम होता है. ऐसे में फ्रिज को 2 या 3 नंबर पर चलाना ज्यादा सही माना जाता है. इससे फ्रिज न तो जरूरत से ज्यादा ठंडा होता है और न ही खाना फ्रीज होता है. अगर आपका फ्रिज डिजिटल सेटिंग वाला है तो उसका तापमान लगभग 3°C से 4°C के बीच रखना सबसे परफेक्ट रहेगा.

ये गलती किए तो खराब होने लगेगी फल-सब्जी
ठंड के दिनों में टेंपरेचर पहले से ही कम होता है. ऐसे में फ्रिज को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और वह जल्दी ठंडा हो जाता है. अगर आप उसे गर्मियों वाली हाई सेटिंग पर चलाएंगे तो फ्रिज के अन्दर जरूरत से कई गुना ज्यादा कूलिंग हो जाएगी, जिससे सब्जियां या अंदर रखा दूसरा सामान जम सता है, इससे इन चीजों के खराब होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. इसलिए ठंड के मौसम में सेटिंग को 2 या 3 पर रखना सही होता है जिससे अंदर का टेंपरेचर नार्मल रहे और चीजें खराब न हो.

बिजली बिल भी आएगा कम
सही टेंपरेचर पर फ्रिज चलाने से न सिर्फ अन्दर रखी चीजें खराब नहीं होती है बल्कि बिजली बिल भी कम आता है. जब फ्रिज जरूरत के मुताबिक ठंडक बनाता है तो उसका कंप्रेसर कम चलता है. इससे बिजली कम यूज होती है और मशीन पर भी ज्यादा प्रेशर नहीं पड़ता है. इसका सीधा फायदा यह होता है कि फ्रिज ज्यादा समय तक बिना दिक्कत के काम करता है. इसलिए सर्दियों में सेटिंग को 2 या 3 नंबर पर, या डिजिटल मॉडल में 3°C से 4°C के बीच रखना समझदारी का काम है. इससे आपका भोजन फ्रेश रहेगा बिजली का बिल कम आएगा और फ्रिज की लाइफ भी लंबी होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *