फेंगशुई के 4 नियमों का रखेंगे ध्यान, तो घर में आएगी खुशहाली..


नई दिल्ली। अगर आप अपने घर में फेंगशुई टिप्स अपनाते हैं, तो इससे सकारात्मकत ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, जिससे घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। ऐसे में घर में पॉजिटिविटी बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए फेंगशुई की इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

1. होती है आय के वृद्धि
फेंगशुई में माना गया है कि अगर आप घर की उत्तर दिशा में पानी से जुड़ी कोई वस्तु जैसे कि फाउंटेन आदि रखते हैं, तो इससे आय के वृद्धि के योग बनने लगते हैं। ऐसे में घर की इस दिशा में एक छोटा फाउंटेन या फिर बहते हुए पानी से जुड़ी पेंटिंग लगा सकते हैं। इस बात का खासतौर से ध्यान रखें कि पानी रुका हुआ नहीं होना चाहिए, क्योंकि फेंगशुई में बहते हुए पानी को समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।

2. घर में रखें ये पौधे
फेंगशुई के कुछ पौधों को घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है, जिसमें मनी प्लांट, जेड प्लांट और बैम्बू शामिल है। माना जाता है कि इन पौधो को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और धन-संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। फेंगशुई के मुताबिक इन पौधों को हमेशा उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ध्यान रखें कि पौधे सूखे, पीले या मुरझाए हुए न हों, वरना इससे नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

3. बनी रहती है सुख-समृद्धि
फेंगशुई के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर साफ-सुफाई का पूरा ख्याल रखना चाहिए। ध्यान रखें कि यहां लगी नेम प्लेट टूटी हुई या फिर गंदी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल आदि रखने से भी बचें। आपके मेन गेट पर हल्की रोशनी होनी चाहिए। फेंगशुई में लाल, भूरे या सुनहरे रंग का गेट शुभ माना गया है। अगर आप मुख्य द्वार पर इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में रुकावट नहीं आती।

4. इन चीजों को करें घर से बाहर
फेंगशुई में कुछ ऐसी चीजें मानी गई हैं, जिनके घर में होने से आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अनुसार, आपके घर में टपकता हुआ नल नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही खराब घड़ियां या बेकार इलेक्ट्रॉनिक सामान को भी घर से बाहर कर देना चाहिए। ये चीजें धन हानि का संकेत देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *