अपनी जन्‍मतारीख से जानिए आपके लिए भारत के किस प्राचीन मंदिर के दर्शन करना शुभ..

अपनी जन्‍मतारीख से जानिए आपके लिए भारत के किस प्राचीन मंदिर के दर्शन करना शुभ..

Temple Visit as per Birth date : जन्‍मतारीख या बर्थडेट से पर्सनालिटी, लकी दिन, लकी कलर, इष्‍ट देव आदि कई चीजों के बारे में जाना जा सकता है. ज्‍योतिष के अनुसार हर व्‍यक्ति का उसकी राशि, बर्थडेट के अनुसार इष्‍ट देव जाना जा सकता है. इष्‍ट देव की पूजा करने से विशेष लाभ होता है. जीवन में धन-समृद्धि, सफलता, सुख मिलता है. साथ ही बर्थडेट के अनुसार किस खास मंदिर के दर्शन करने से विशेष लाभ मिलता है, यह भी जाना जा सकता है. जानिए किस बर्थडेट वाले व्‍यक्ति को भारत के किस मंदिर के दर्शन करना विशेष लाभदायी रहेगा.

मूलांक 1 – चामुण्डा देवी, हिमाचल प्रदेश
जिन लोगों की बर्थडेट 1, 10, 19 या 28 तारीख है, उनके स्‍वामी सूर्य ग्रह हैं. इन लोगों के लिए हिमाचल का चामुंडा देवी मंदिर या कोणार्क के सूर्य मंदिर के दर्शन करना बहुत लाभ देगा.

मूलांक 2 – रामेश्वरम मंदिर, तमिलनाडु
जिन लोगों की बर्थडेट 2, 11, 20 या 29 तारीख है. इनक स्‍वामी चंद्र देव हैं. इन जातकों के लिए तमिलनाडु में स्थित रामेश्‍वरम मंदिर के दर्शन करना विशेष लाभदायी है. यहां का शांत, पवित्र और शुद्धिकारी वातावरण और शिव की शांत ऊर्जा उनके मन को स्थिर करती है.

मूलांक 3 – सोमनाथ मंदिर, गुजरात
जिन लोगों की बर्थडेट 3, 12, 21 या 30 तारीख है, उनके स्‍वामी गुरु ग्रह हैं. इन लोगों के लिए गुजरात में स्थित ज्‍योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर के दर्शन करना आध्यात्मिक उत्थान करने में मदद करता है. साथ ही उनकी छिपी हुई बुद्धिमत्‍ता, तेज, टैलेंट को उभारता है.

मूलांक 4 – तिरूमाला तिरुपति मंदिर, आंध्र प्रदेश
जिन लोगों की बर्थडेट 4, 13, 22 या 31 तारीख है, उनके स्‍वामी राहु हैं. राहु संघर्ष, अचानक बदलाव और बड़ी उपलब्धियां देते हैं. इन लोगों के लिए आंध्र प्रदेश में स्थित तिरूमाला के तिरुपति मंदिर में दर्शन करना विशेष लाभ देगा.

मूलांक 5 – सिद्धीविनायक मंदिर, मुंबई
जिन लोगों की बर्थडेट 5, 14 या 23 तारीख है, उनके स्‍वामी बुध ग्रह हैं. इन जातकों के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करके गणपति बप्‍पा का आशीर्वाद लेना भाग्‍य जगा सकता है.

मूलांक 6 – कामख्या मंदिर, असम
जिन लोगों की बर्थडेट 6, 15 या 24 तारीख है, उनके स्‍वामी शुक्र ग्रह हैं. इन जातकों के लिए असम राज्‍य में गुवाहाटी के पास स्थिति कामाख्या देवी के प्राचीन और रहस्यमयी मंदिर के दर्शन करना विशेष लाभ देता है.

मूलांक 7 – महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन
जिन लोगों की बर्थडेट 7, 16 या 25 तारीख है, उनका स्‍वामी केतु ग्रह है. ये जातक उज्‍जैन के महाकालेश्‍वर मंदिर के दर्शन करें.

मूलांक 8 – भीमाशंकर, महाराष्ट्र
जिन लोगों की बर्थडेट 8, 17 या 26 तारीख है, उनके स्‍वामी शनि हैं. ये जातक महाराष्‍ट्र के भीमाशंकर मंदिर के दर्शन करें. इससे उनके कर्मफल संतुलित होंगे और खूब तरक्‍की मिलने के योग बनेंगे.

मूलांक 9 – काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी
जिन लोगों की बर्थडेट 9, 18 या 27 तारीख है. उन जातकों के स्‍वामी मंगल ग्रह हैं. इन लोगों के लिए बनारस में स्थित काशी विश्‍वनाथ मंदिर के दर्शन करना विशेष शुभ फल देगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *