
Dharmendra Daughter On Property: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले अभिनेता के निधन से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. उनके निधन के बाद से ही एक्टर की प्रॉपर्टी चर्चा में आ गई कि ये उनकी पहली पत्नी या फिर हेमा मालिनी किसे मिलेगी? बता दें कि प्रकाश कौर से धर्मेंद्र की दो बेटियां और हेमा मालिनी से भी दो बेटियां- ऐशा और आहना रहीं. धर्मेंद्र के जाने के बाद उनकी पुरानी यादें और किस्से शेयर किए जा रहे हैं. ऐसा ही एक वाकया धर्मेंद्र की बेटी आहना देओल का भी है. आहना ने बताया था कि उन्हें पापा धर्मेंद्र की संपत्ति या रुपया-पैसा नहीं चाहिए. बल्कि उन्होंने एक खास चीज मांगी थी, जो धर्मेंद्र के दिल के करीब रही. यह याद दिलाता है कि सबसे कीमती विरासत बड़ी-बड़ी संपत्तियां या धन-दौलत नहीं होती, बल्कि प्रेम से भरी छोटी-छोटी यादों की निशानियां होती हैं.
अहाना देओल ने पापा धर्मेंद्र द्वारा सिखाए गए मूल्यों के बारे में बताते हुए कहा था, ‘मेरे पापाजी ने मुझे हमेशा स्नेही होना सिखाया है. वो हमेशा कहते थे कि यह प्यार और स्नेह के बारे में है. उन्होंने मुझे खुश, स्वस्थ और मजबूत रहना सिखाया. यह सुनने में भले ही आसान लगे, लेकिन इसका मतलब कहीं ज्यादा गहरा है.’
आहना ने बताया था विरासत में पापा की क्या चीज चाहिए
जब अहाना से पूछा गया कि वह पापा धर्मेंद्र से विरासत में पाना चाहती हैं, तो उन्होंने पैसे, शोहरत या लग्जरी के बारे में नहीं सोचा. इसके बजाय, उन्होंने तुरंत कहा, ‘मेरे पापा की फिएट कार. मुझे पापा की पहली कार, उनकी फिएट, विरासत में मिलेगी तो बहुत अच्छा लगेगा. वह कार बहुत प्यारी और पुरानी है, और मुझे यकीन है कि इससे उनकी अनगिनत यादें जुड़ी होंगी. यह ऐसी चीज है, जिसे मैं अपनी कार के रूप में पाना चाहूंगी.’
जब अहाना को गोद में बिठाकर साथ ले गए थे धर्मेंद्र
अहाना ने फिर अपने बचपन की एक याद भी साझा की थी, जो उनके दिल के बहुत करीब है. उन्होंने बताया था, ‘मैं छह साल की थी जब वह लोनावला में अपने खेत जा रहे थे. जाने से पहले वह हमें अलविदा कहने के लिए बस यूं ही रुक गए थे. मैंने अचानक कहा कि मुझे भी जाना है. और …’ और उन्होंने बिना देर किए मेरा बैग पैक किया और मुझे अपने साथ ले गए. उन्होंने मुझे कार में अपनी गोद में बिठाया. यह उनके साथ मेरी सबसे अच्छी यादों में से एक है. मैं इसे हमेशा बहुत प्यार से याद रखूंगी.’
