नाश्ते में बनाकर खाएं अंडा चीज पराठा, स्वाद और प्रोटीन से भरपूर, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

अंडा चीज पराठा रेसिपी
Image Source : YOU TUBE: GRAB HANDS TOUCH

सर्दियों में काफी लोग अंडा खाते हैं। अंडे को उबालकर, ओमलेट, अंडे की भुर्जी, अंडा करी और अंडे का पराठा लोगों को काफी पसंद आता है। अंडे का पराठा नाश्ते में खाने के लिए अच्छा ऑप्शन है। अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है इसे खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती। इसलिए वजन घटाने वाले लोग इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं। अंडा पराठे का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें चीज डालकर खा सकते हैं। इससे स्वाद और फायदे दोनों बढ़ जाएंगे। फटाफट नोट कर लें अंडा पराठा की रेसिपी।

अंडा चीज पराठा की रेसिपी

पहला स्टेप- अंडा पराठा बनाने के लिए 1 कप गेहूं का आटा लें उसमें नमक, 1 अंडा और पानी डालकर चीला जैसा घोल तैयार कर लें। पानी थोड़ा-थोड़ा करके ही मिलाएं जिससे बैटर में कोई गांठ न पड़ें। अब एक बाउल में 2 अंडे फोड़कर डालें। इसमें 1 चम्मच बारीक कटा प्याज, नमक, काली मिर्च और बारीक कटा हरा धनिया डालें। अंडे को अच्छी तरह से फेंटकर मिक्स कर लें।

दूसरा स्टेप- तवा या पैन लें और उसे अच्छी तरह घी या मक्खन से ग्रीस कर लें। अब इसमें आटे का बैटर डालें और चीला जैसे फैला दें। एक तरफ से सिंकने के बाद पलट दें और अच्छी तरह पराठा जैसा सेंककर निकाल लें।

तीसरा स्टेप- पैन में फिर से थोड़ा मक्खन डालें और इसमें गोल कटे हुए 4 टमाटर के स्लाइस रखें। ऊपर से अंडे का तैयार किया मिक्स डालें और हल्का सिंकने दें। ऊपर से तैयार पराठा रखें और अंडे पर चिपका दें। अब इसे पलट दें और टमाटर के ऊपर मोजरेला चीज डालकर पराठे को फोल्ड कर दें।

तैयार है स्वादिष्ट अंडा चीज पराठा, आप इसे नाश्ते में जरूर खाएं। बच्चों को भी अंडा चीज पराठे का स्वाद बहुत पसंद आएगा। आपको सर्दियों में एक बार ये रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए। इससे शरीर को जरूरी विटामिन और प्रोटीन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *