
आज के समय में यंग लोगों में भी हार्ट अटैक और स्ट्रोक की समस्या देखने को मिल रही हैं. हार्ट से बचाव के लिए हेल्दी डाइट, समय पर सोना और वर्कआउट करने की सलाह दी जाती हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार यंग डॉक्टर को हार्ट अटैक आया, वह डॉक्टर रोजाना वर्कआउट, हेल्दी डाइट और समय पर सोता था. फिर भी हार्ट अटैक का शिकार हो गया है. आइए जानते हैं आखिर फिट होने के बाद भी क्यों हार्ट अटैक आया और इसके पीछे का क्या कारण है.
दि इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार हाल ही में बेंगलुरु के यंग डॉक्टर को हार्ट अटैक आया है. यह डॉक्टर रोजाना जिम जाता था, वर्कआउट करता था, स्पोर्ट्स में भी काफी एक्टिव था, इसके अलावा डॉक्टर समय पर सोता था फिर भी अचनाक हार्ट अटैक का शिकार हो गया. अक्सर हार्ट हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए फिटनेस और वर्कआउट बेहद जरूरी है. यह काफी हद तक सच है लेकिन हेल्दी हार्ट के लिए केवल वर्कआउट या फिटनसे ही जरूरी नहीं है.
हार्ट हेल्थ के लिए फिटनेस कितना जरूरी?
पिछले कुछ सालों में यंग लोगों में हार्ट अटैक के मामले तेजी से देखने को मिल रहे हैं. हेल्दी हार्ट के लिए वर्कआउट और व्यायाम 15 से 20 प्रतिशत ही है. बाकि 80 प्रतिशत अन्य कारक पर निर्भर करता है जैसे धूम्रपान, हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, अनहेल्दी लाइफस्टाइल आदि.
यंग डॉक्टर के हार्ट का क्या कारण
इस यंग डॉक्टर के हार्ट अटैक के पीछे का सबसे बड़ा कारण धूम्रपान (स्मोकिंग) है. स्मोकिंग के धुएं में मौजूद केमिकल रक्त की वाहिकाओं (एंडोथेलियम) को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल और प्लेक जमा होने लगते हैं. जो कि ब्लड फ्लो को रोककर हार्ट अटैक का कारण बन सकता है.
डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल
हार्ट अटैक के पीछे डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल भी एक कारण हो सकता है. डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल की वजह से भी हार्ट अटैक की समस्या हो सकती है. केवल वर्कआउट करना हेल्दी हार्ट के लिए काफी नहीं है इसके अलावा बीपी, शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना भी बेहद जरूरी है.
क्या फिट दिखना सेहतमंद होने का प्रतीक है
केवल फिट दिखना या जिम जाना हार्ट को हेल्दी नहीं बनाता है. हेल्दी हार्ट के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल, जैसे हेल्दी डाइट, नींद, तनाव पर कंट्रोल, शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करें.
