
Clever Number In Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति की जन्म तिथि का उसके जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव होता है. इस तिथि से यक्ति के भविष्य से लेकर उसके व्यक्तित्व के बारे में कई संभावनाओं और संकेतों के बारे में जान सकते हैं. जन्म तिथि या दो अंकों के जन्म तिथि के जोड़ को उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाता हैं. आइए जानें उन दो मूलांक की लड़कियों के बारे में जो बहुत बुद्धिमान और चतुर होती हैं.
मूलांक 2
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं जो मन, भावना, संवेदनशीलता का कारक है. जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ उन लोगों का मूलांक 2 होगा. इस मूलांक की लड़कियां बुद्धिमान होती हैं और चंद्रमा के प्रभाव से ये लड़कियां अति संवेदनशील होती हैं. प्यार के रिश्ते को गहराई से निभाती हैं और प्रेमी के मन की बात को तुरंत समझ जाती हैं. ये लड़किया वफादार होती हैं.
सकारात्मक सोच वाली लड़कियां
मूलांक 2 की लड़कियां सकारात्मक सोच वाली होती हैं और करियर में हमेशा आगे की ओर बढ़ती हैं. ये लड़कियां चतुर तो होती हैं लेकिन इसके साथ ही शांत स्वभाव और धैर्यवान भी होती हैं. परिवार का हमेशा साथ देती हैं. झगड़ों से दूर रहती हैं. सबकी मदद करती हैं. हालांकि इनकी भावनाएं इन पर कभी कभी हावी हो जाती हैं.
मूलांक 5
अंक ज्योतिष के अनुसार वो लोग जो 5, 14 या 23 तारीख को जन्में हैं, उनका मूलांक 5 होता है. बुध मूलांक 5 के स्वामी हैं. बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, वाणी, मित्रता, व्यापार के कारक है. बुध के प्रभाव से मूलांक 5 की लड़कियां चतुर और बुद्धिमान होती हैं. जल्दबाजी में फैसला नहीं करती हैं.
होती हैं बहुत समझदारी
मूलांक 5 वाली लड़कियां बड़ी परेशानी में भी समझदारी दिखाती है और अपने दम पर करियर में सफलता होंती है. अपनी बातों से किसी को भी प्रभावित कर सकती हैं. मूलांक 5 वाली लड़कियां प्रेम में पड़ती हैं तो साथी के लिए कुछ भी कर सकती हैं. दिल की साफ होती हैं और प्यार के लिए ये लड़कियां कुछ भी कर सकती हैं.
