मखाने की ये डिश सिर्फ 10 मिनट में होगी तैयार, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी, फायदे इतने कि गिनते गिनते थक जाएं

मखाना
Image Source : YOUTUBE – @HOME COOKING POINT

शाम के नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का मन कर रहा है तो आप मखाने की चाट रेसिपी बना सकते हैं। मखाना का सेवन सेहत के लिए बहुत ज़्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से वजन कम होता है और हड्डियां भी मजबूत बनती हैं। साथ ही ये स्नैक्स स्वाद में भी बहुत टेस्टी होती हैं। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मखाने का चाट?

मखाना चाट बनाने के लिए सामग्री

100 ग्राम मखाना, 3 चम्मच कच्ची मूंगफली, 1 चम्मच तेल, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 कटा हुआ प्याज, 1 कटा हुआ टमाटर, 1 उबला हुआ आलू, 2 चम्मच हरी चटनी, 2 चम्मच इमली की चटनी, ज़रूरत के हिसाब से सेव, नमक स्वाद अनुसार

मखाना चाट बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: मखाना चाट बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें और उसपर एक पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तब उसमें मखाना को कुरकुरा होने तक भूनें। 

  • दूसरा स्टेप: जब मखाना भून जाए तब उसे एक बाउल में निकालें। अब उसी पैन में कच्ची मूंगफली को भी रोस्ट करें और गैस बंद कर दें। 

  • तीसरा स्टेप: अब एक बड़े बाउल में मखाना लें और उसमें मूंगफली, 1 कटा हुआ प्याज, 1 कटा हुआ टमाटर, 1 उबला हुआ आलू, 2 चम्मच हरी चटनी, 2 चम्मच इमली की चटनी स्वाद अनुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें। इन्हें आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। 

  • चौथा स्टेप: मखाना चाट बनाकर तैयार है। आखिर में इसे हरी धनिया और सेव के साथ गार्निश करें और मेहमानों को सर्व करें।

सर्दियों में मखाना खाने के फायदे:

सर्दियों में मखाना खाने से शरीर को गर्मी मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही इसमें कैल्शियम भी होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। मखाना फाइबर से भरपूर होता है जिससे पाचन में मदद मिलती है, ब्लड शुगर कंट्रोल होता है। भरपूर मैग्नीशियम, पोटैशियम और फाइबर होने की वजह से यह दिल की सेहत के लिए अच्छा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *