
DoT Alert on Silent Calls: क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि अनजान नंबर से कोई कॉल आती है और आवाज नहीं? अगर हां तो जरा सावधान हो जाइए. फोन उठाते ही अगर सामने से कोई आवाज न आए तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. पिछले कुछ दिनों में Silent Calls यानी बिना आवाज वाली कॉल्स की शिकायतें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं, जो सिर्फ एक तकनीकी गड़बड़ी नहीं बल्कि साइबर ठगी और डेटा चोरी का नया तरीका भी हो सकता है. कई मामलों में ऐसे कॉल्स के जरिये आपकी कॉल रिस्पॉन्स आदत, एक्टिव नंबर और प्राइवेट डिटेल्स को ट्रैक किया जाता है. अब सवाल यह आता है कि खामोश कॉल्स आखिर आती क्यों हैं और इनके पीछे कौन हो सकता है? इससे बचने का क्या तरीका है, आइए इन सवालों का जवाब जानते हैं.
Silent Calls क्यों खतरनाक?
भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम्युनिकेशंस (DoT) के अनुसार Silent Calls करने वाले का मकसद आपसे बातचीत करना नहीं होता है. बल्कि इन कॉल्स के जरिए साइबर ठग ये चेक करते हैं कि आपका फोन नंबर ऑन है या नहीं. फोन उठाते ही आप क्या बोलते हैं? जैसे ही इन तरह के सवालों का जवाब उन्हें मिल जाता है वैसे ही वो आगे तैयारी करके उसी नंबर का इस्तेमाल ठगी, फिशिंग कॉल या फर्जी मैसेज भेजने के लिए कर सकते हैं.
सरल शब्दों में कहें तो Silent Call भले ही खतरनाक साबित न हो लेकिन इस तरह की कॉल आने वाले समय में होने वाले फ्रॉड का पहला कदम हो सकता है. यही कारण है कि DoT ने लोगों को लेकर अलर्ट किया है.
फ़ोन बजा, उठाया… लेकिन उधर कोई आवाज नहीं?
ये कोई आम कॉल नहीं, बल्कि स्कैमर्स का तरीका है ये चेक करने का कि आपका नंबर एक्टिव है ना नहीं। ऐसे कॉल पर कॉल बैक ना करें और संचार साथी ऐप पर तुरंत रिपोर्ट करें।
DoT ने दी है जरूरी सलाह
DoT ने लोगों को अलर्ट किया है कि अगर आपके फोन पर अगर अनजान नंबर से बार बार खामोश कॉल्स आती हैं तो उस नंबर को तुरंत ब्लॉक कर दें और उसकी शिकायत जरूर दर्ज कराएं, इससे न केवल आप सेफ रहते हैं बल्कि ऐसे नंबरों पर जरूरी कार्रवाई भी हो पाती है.
Silent Calls की शिकायत कहां और कैसे करें?
अगर आपके पास भी बार बार ऐसी कॉल्स आ रही हैं तो आप Sanchar Saathi पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. यह प्रोसेस आप बस कुछ ही मिनटों में पूरा कर सकते हैं.
ये रहा पूरा प्रोसेस
इसके लिए सबसे पहले sancharsaathi.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
यहां आपको होम पेज पर Citizen Centric Services सेक्शन मिलेगा जहां Chakshu ऑप्शन पर क्लिक करें.
अब सामने आए फॉर्म में कॉल से जुड़ी पूरी जानकारी भरें जैसे-
यह किस तरह की कॉल थी Silent Call या फेक कॉल
आपको यह कॉल कब और किस समय आई
इसके बाद अपनी पर्सन डिटेल भरें.
इतना करते ही आपके फोन नंबर पर एक OTP आएगा उसे वेरिफिकेशन के लिए दर्ज करें.
सभी जानकारी सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें.
बता दें कि Silent Calls को इग्नोर करना किसी बड़े खतरे को बुलाने जैसा है. थोड़ी सी सतर्कता और सावधानी आपको इस तरह से समस्या से बचा सकती है.
