महंगे एयर प्यूरिफायर या बिजली की टेंशन नहीं! इन आसान तरीकों से सर्दियों में साफ करें घर की हवा..

महंगे एयर प्यूरिफायर या बिजली की टेंशन नहीं! इन आसान तरीकों से सर्दियों में साफ करें घर की हवा..

How to Improve Indoor Air Quality: सर्दियों में ठंड से बचने के लिए हम हमेशा घर के दरवाजे और खिड़कियों को बंद रखते हैं. इससे बाहर का प्रदूषण तो घर में नहीं आता, लेकिन इसके साथ ही घर के अंदर की हवा भी धीरे-धीरे खराब होने लगती है. घर बंद रहने के कारण धूम, नमी, धुआं और केमिकल्स बाहर नहीं निकल पाते, जो कि इनडोर पॉल्यूशन बढ़ा देता है. खासतौर पर दिल्ली NCR और बड़े शहरों में ये समस्या बेहद आम हो गई है. लेकिन हर व्यक्ति के लिए महंगे एयर प्यूरिफायर खरीदना आसान नहीं है. हालांकि अच्छी बात ये है कि हम आपको बिना किसी महंगे गैजेट और बिजली खर्च के घर की हवा साफ करने के तरीके बताएंगे.

रोजाना थोड़ी देर घर में हवा आने दें
प्रदूषण से बचने के लिए घर को हमेशा बंद रखना हेल्दी नहीं है. घर के अंदर की खराब हवा को बाहर निकालना बेहद जरूरी है. इसके लिए सबसे आसान तरीका क्रॉस वेंटिलेशन है. ऐसे समय में जब बाहर प्रदूषण का लेवल कम हो, तब खिड़कियां और दरवाजे थोड़ी देर के लिए जरूर खोलें. आमतौर पर सुबह जल्दी और दोपहर के समय हवा साफ रहती है. इस दौरान घर के दोनों ओर की खिड़कियां खोलने से ताजी हवा अंदर आती है और अंदर जमा धूल व प्रदूषक बाहर निकल जाते हैं. इसलिए रोजाना कम से कम 20–30 मिनट खिड़की दरवाजे खोलें, इससे घर की हवा को काफी हद तक साफ रख सकती है.

किचन और बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन
सबसे ज्यादा धुआं और गंध बाथरूम और किचन से निकलती है. ऐसे में खाना बनाते समय और बाथरूम इस्तेमाल करने समय एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल जरूर करें. एग्जॉस्ट फैन तब तक चलाएं, जब तक धुआं या बदबू बाहर नहीं निकल जाए.

रोजाना सफाई की आदत
सर्दियों में अक्सर लोग सफाई को इग्नोर कर देते हैं, लेकिन यही समय है जब धूल सबसे ज्यादा जमती है. ऐसे में घर में कारपेट, पर्दे, सोफा कवर और बेडशीट्स को नियमित रूप से साफ करें. कारपेट को हफ्ते में कम से कम दो बार झाड़ें. इसके साथ-साथ रोजाना पोंछा लगाएं. ऐसा करने से धूल और एलर्जी फैलाने वाले कण कम होते हैं और घर की हवा साफ रहती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *