फैटी लिवर होने पर दिखते हैं ये संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी!..


गलत खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है. फैटी लिवर की समस्या को अगर ठीक नहीं किया जाए तो लिवर सिरोसिस की समस्या हो सकती है. फैटी लिवर होने पर शरीर पर कुछ संकेत नजर आते हैं. गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी इंस्टाग्राम ने बताया है कि फैटी लिवर होने पर शरीर पर क्या-क्या लक्षण नजर आते हैं.

थकान
लंबे समय तक थका हुआ महसूस होना भी फैटी लिवर का संकेत हो सकता है. अगर आप रातभर सोने के बाद भी सुबह उठते ही थकान महसूस होती है. तो इसे नजरअंदाज ना करें, बिना किसी काम करें थकान महसूस होना भी लिवर में फैट का संकेत होता है.

स्किन से जुड़ी समस्या
फैटी लिवर होने पर इंसुलिन रेजिस्टेंस की वजह से चेहरे पर एक्ने की समस्या हो जाती है. एक्ने होने की वजह से चेहरे पर ग्लो कम हो जाता है. वहीं स्किन भी काली पड़ने लग जाती है. अचानक स्किन का ड्राई होना और खुजली होना भी फैटी लिवर का संकेत हो सकता है.

भूख न लगना
मतली और भूख न लगना भी फैटी लिवर का संकेत होता है. अगर आपको भूख नहीं लग रही है तो इसे नजरअंदाज ना करें. लंबे समय तक भूख ना लगना भी फैटी लिवर का संकेत होता है. गर आपको ये लक्षण नजर आते हैं तो तुंरत आपको डॉक्टर के पास जाकर जांच करवानी चाहिए. दवाई और डाइट की मदद से फैटी लिवर का इलाज संभव है.

दाहिने रिब के नीचे दर्द
फैटी लिवर होने पर दाहिने रिब के नीचे दर्द या बेचैनी लिवर की सूजन का संकेत हो सकता है. दाहिने रिब के दर्द को अनदेखा ना करें तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपना चेकअप कराएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *