
Zomato Money Cashback Offer: क्या आप भी अक्सर ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते हैं? जवाब अगर हां है तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारत की प्रमुख फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने अपने यूजर्स को बड़ी छूट देने की तैयार कर ली है. इसके लिए Zomato ने Amazon Pay के साथ नया करार किया है. इस नए पार्टनरशिप के तहत अब हर यूजर को फूड आर्डर पर Zomato Money का फायदा मिलेगा. इस साझेदारी से न सिर्फ पेमेंट प्रोसेस आसान होगा बल्कि यूजर्स को हर आर्डर पर अतिरिक्त रिवॉर्ड्स भी मिलेंगे.
हर ऑर्डर पर मिलेगा Zomato Money
यूजर्स को राहत और छूट देने के लिए फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato और डिजिटल पेमेंट की दिग्गज कंपनी Amazon Pay ने हाथ मिलाया है. इस पार्टनरशिप का उद्देश्य फूड ऑर्डरिंग को न केवल आसान बनाना है बल्कि यूजर्स को हर आर्डर पर सीधे कैशबैक का फायदा देना भी है. जोमैटो की इस नई डील के अनुसार अगर आप Zomato पर खाना ऑर्डर करते समय Amazon Pay Balance से पेमेंट करते हैं तो आपको Zomato Money के रूप में रिवार्ड दिया जाएगा. रिवॉर्ड की मात्रा इस बात पर निर्भर करेगी कि आप किस दिन ऑर्डर कर रहे हैं. जोमैटो ने अलग-अलग दिन के लिए अलग-अलग रिवार्ड प्वाइंट सेलेक्ट किया है. आइए जानते हैं…
किस दिन कितना मिलेगा रिवार्ड?
सोमवार से शुक्रवार को आर्डर करने पर हर आर्डर पर 3% Zomato Money मिलेगा. वहीं अगर आप वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को आर्डर करते हैं तो इसका खास फायदा मिलेगा. आपको हर ऑर्डर पर 5% Zomato Money मिलेगा. इस Zomato Money का इस्तेमाल यूजर अपने अगले फूड ऑर्डर की पेमेंट करने के लिए कर सकेंगे जिससे खाने का बिल कम हो जाएगा.
ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
अगर आप भी इस रिवॉर्ड प्रोग्राम का फायदा उठाना चाहते हैं तो स्टेप्स को फॉलो करें-
सबसे पहले Zomato ऐप पर जाएं, यहां पेमेंट सेटिंग्स में जाकर अपने Amazon Pay अकाउंट को लिंक कर लें.
अब ऑफर सिलेक्ट करें और चेकआउट करते समय Zomato के ऑफर वॉल से प्रोमो कोड सेलेक्ट करें.
इसके बात पेमेंट करने के लिए Amazon Pay Balance को सेलेक्ट करें और इंस्टेंट रिवॉर्ड पाएं.
Zomato के वाइस प्रेसिडेंट राहुल गुप्ता ने अमेजन पे के साथ हुई इस पार्टनरशिप को लेकर कहा कि उनका लक्ष्य करोड़ों ग्राहकों के लिए फूड ऑर्डरिंग के एक्सपीरियंस को आसान और फायदेमंद बनाना है. वहीं Amazon Pay India के CEO विकास बंसल ने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्राहकों को उनके हर दिन के खर्चों के लिए भरोसेमंद और झंझट-मुक्त पेमेंट मोड उपलब्ध कराना है. इस पार्टनरशिप से यूजर्स को हर मील के साथ इंस्टेंट रिवॉर्ड मिलेगा.
