चेहरे पर दिखते हैं किडनी डैमेज के लक्षण, संकेत देखते ही जाएं डॉक्टर के पास..

चेहरे पर दिखते हैं किडनी डैमेज के लक्षण, संकेत देखते ही जाएं डॉक्टर के पास..

भारत में पिछले काफी समय से किडनी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं. अनहेल्दी डाइट और गलत खानपान की वजह से किडनी में समस्या देखे को मिल रही हैं. किडनी में परेशानी होने पर चेहरे पर लक्षण नजर आते हैं. इन संकेतों की पहचान कर किडनी की समस्या से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं किडनी में खराबी होने पर चेहरे पर क्या-क्या लक्षण दिखते हैं.

ड्राई स्किन
किडनी में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बिगड़ जाता है जिस वजह से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है. ऐसे में स्किन ड्राई हो जाती है. अगर आपकी स्किन बिना किसी कारण अचानक ड्राई हो गई है तो इसने नजरअंदाज ना करें जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं.

चेहरे पर सूजन
किडनी में खराबी होने पर चेहरे पर सूजन की समस्या हो जाती हैं. सूजन की वजह से चेहरा बड़ा नजर आने लगता है. अचानक चेहरे पर आई सूजन को नजरअंदाज ना करें जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं.

आंखों के आसपास सूजन
थकान और नींद की कमी की वजह से आंखों के आसपास थकान और सूजन की समस्या हो जाती है. आंखों के आसपास सूजन किडनी डैमेज का बड़ा संकेत हो सकता है. दरअसल जब किडनी सही स काम नहीं करती है टॉक्सिंस शरीर में ही रह जाते हैं जो कि नसों में खून में प्रोटीन के कण में फैल जाते हैं यही प्रोटीन आंखों के आसपास जमा होने लगता है जिस वह से सूजन बढ़ जाती है.

स्किन के कलर में बदलाव और खुजली
स्किन पर अचानक खुजली और चेहरे के रंग में बदलाव होना भी किडनी समस्या का संकेत हो सकता है. स्किन का पीला पड़ना, अचानक चेहरे पर खुजली होना किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है. इस संकेत को नजरअंदाज ना करें जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *