टेक ऑफ करते ही नीचे आ गिरा पैराग्लाइडर, मौत… हिमाचल के बीड़ बिलिंग में दर्दनाक हादसा..

टेक ऑफ करते ही नीचे आ गिरा पैराग्लाइडर, मौत… हिमाचल के बीड़ बिलिंग में दर्दनाक हादसा..

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बीड़ बिलिंग में शनिवार को पैराग्लाइडिंग के दौरान एक बड़ा हादसे हो गया. इसमें पैराग्लाइडर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पर्यटक की जान बाल-बाल बच गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने FIR दर्ज कर हादसे की कारणों की जांच शुरू कर दी है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना से एडवेंचर एक्टिविटी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

घटना की जानकारी देते हुए कांगड़ा ASP वीर बहादुर ने बताया कि बीड़-बिलिंग टेक ऑफ पॉइंट से टैंडम फ्लाइट के दौरान ग्लाइडर में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे वो मौके पर ही अनियंत्रित होकर नीचे सड़क के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में स्थानीय पैराग्लाइडर को गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. वहीं, उड़ाने भरने वाले पर्यटक की जान बाल-बाल बच गई.

समय पर नहीं पहुंच पाए अस्पताल

जानकारी के मुताबिक, घटना कर बाद घायलों को स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने बैजनाथ सिविल अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन एम्बुलेंस ट्रैफिक जाम में फंस गई, जिससे पैराग्लाइडर की रास्ता में ही मौत हो गई, जबकि पर्यटक बच गया. उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. ASP बहादुर ने बताया कि हादसे के दौरान पैराग्लाइडर को सिर में गंभीर चोट आई थी. इसी कारण वह बच नहीं सका.

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर तकनीकी खराबी, मानवीय भूल या फिर मौसम को लेकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल इस घटना से इलाके में दुख का माहौल है. मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. कागंला जिले में इस साल का यह कोई पहला हादसा नहीं है, बल्कि साल इस साल यानी 2025 में पैराग्लाइडिंग क्रैश के तीन हादसे सामने आ चुके हैं. इन सभी हादसों में तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है.

एक साल 3 लोगों की मौत

साल 2025 में पहला हादसा जनवरी में इंद्रूनाग साइट पर हुआ था, जिसमें एक महिला की मौत हुई थी, जबकि बिलिंग में ही पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान भी एक महिला की मौत हुई थी. ये तीसरा हादसा है, जिसमें पैराग्लाइडर की जान चली गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *