सुबह उठते साथ चेहरे पर करें ‘आइस मसाज’! कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा पार्लर जैसा निखार…..

सुबह उठते साथ चेहरे पर करें ‘आइस मसाज’! कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा पार्लर जैसा निखार…..

Morning Skincare Routine: आज के समय में स्किन केयर के लिए लोग नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं. केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से मसाज, फेशियल करवाने के बजाय महिलाएं नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं स्किन केयर का एक आसान और असरदार तरीका काफी वायरल हो रहा है, जो सुबह-सुबह आइस मसाज या बर्फ से चेहरा धोने का है. ये तरीका आपको सुनने में भले ही नॉर्मल लग रहा हो, लेकिन इसके फायदे बहुत ही खास हैं. रोज सुबह कुछ मिनट बर्फ से चेहरे की मसाज करने से स्किन में ताजगी और निखार साफ नजर आता है. इस खबर में हम आपको इसके फायदे बताएंगे..

सूजन और थकान को दूर करे
कुछ लोगों को सुबह उठने के बाद चेहरे पर सूजन या आंखों के नीचे पफीनेस दिखने लगती है. आमतौर पर इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे नींद की कमी, ज्यादा नमक खाना या थकान. ऐसे में सुबह उठने के बाद बर्फ से चेहरा धोना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है. आपको बता दें, ठंडक के कारण चेहरे की नसें सिकुड़ने लगती हैं, जिससे सूजन कम होती है और स्किन रिलैक्स महसूस करती है. केवल 1 से 2 मिनट आइस मसाज करने से चेहरा तरोताजा और फ्रेश दिखने लगता है.

टाइट और चमकदार स्किन
उम्र, धूप और प्रदूषण के कारण कई बार स्किन ढीली और बेजान लगने लगती है. ऐसे में आइस से मसाज करने से आपकी स्किन टाइट हो सकती है. बर्फ से मसाज करने से ब्लाड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है. इसके साथ-साथ बर्फ पोर्स को छोटा करने में मदद करता है, जिससे स्किन स्मूद और साफ नजर आने लगती है. रोजाना इसके इस्तेमाल से चेहरे की चमक धीरे-धीरे बढ़ने लगती है.

पिंपल और ऑयली स्किन
पिंपल या ऑयली स्किन की समस्या से परेशान लोगों के लिए आइस समाज बेहद फायदेमंद हो सकता है. बर्फ स्किन से अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करने के साथ-साथ सूजन वाले पिंपल्स को भी शांत करती है. इसलिए सुबह बर्फ से चेहरा धोने से स्किन साफ रहती है और दिनभर चिपचिपाहट महसूस नहीं होती. खासतौर पर गर्मियों या स्ट्रेस में इसे करना बेहद फायदेमंद होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *