सोहा अली खान रोज करती हैं इस हरे जूस का सेवन, जानें इसके फायदे, बनाने का तरीका और पीने का सही समय?

डिटॉक्स ड्रिंक रेसिपी
Image Source : INSTA – @SOHAALIKHAN

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से हैं जो अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर बेहद सजग और एक्टिव रहती हैं। सोहा अक्सर अपने फॉलोवर्स के साथ हेल्दी ड्रिंक्स और फूड्स की रेसिपी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पसंदीदा ग्रीन जूस की रेसिपी शेयर की है। अपने आप को हेल्दी रखने के लिए वो हर सुबह खाली पेट फाइबर, मिनरल्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हरे जूस का सेवन करती हैं। चलिए जानते हैं ये हरा जूस कैसे बनाएं और इसे पीने से सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं?

हरे जूस के लिए सामग्री

आधा गाजर, आधा खीरा, 2 डंठल अजवाइन, आधा कप नारियल पानी। डेढ़ चम्मच चिया सीड्स, रात भर भिगोए हुए, 1 छोटा टुकड़ा ड्रैगन फ्रूट, क्यूब्स में कटा हुआ, ज़रा सा अदरक, मुट्ठी भर धनिया पत्ती, 1 मुट्ठी मूंग दाल के अंकुर, हल्के स्टीम किए हुए, डेढ़ चम्मच भांग के बीज, 1 मुट्ठी बेबी ग्रीन्स

हरा जूस बनाने का तरीका:

एक मिलकर जारी में नारियल पानी डालें और उसमें गाजर, खीरा, अजवाइन, चिया सीड्स, ड्रैगन फ्रूट, अदरक, धनिया पत्ती, मूंग दाल के अंकुर, डेढ़ चम्मच भांग के बीज, बेबी ग्रीन्स को डालें। अब, एक साथ तब तक ब्लेंड करें जब तक कि वह स्मूद और क्रीमी न हो जाए, फिर मिश्रण को छान लें। अगर आपको हल्का, ज़्यादा आसानी से पीने वाला कंसिस्टेंसी पसंद है, तो थोड़ा और नारियल पानी डालें और सर्व करने से पहले फिर से थोड़ी देर के लिए ब्लेंड करें।

क्या हैं इसके स्वास्थ्य लाभ?

यह ड्रिंक फाइबर, मिनरल्स और प्लांट-बेस्ड न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है जो पाचन को सुधारने, हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने और लगातार ऊर्जा देने में मदद करता है। गाजर, खीरा, अजवाइन से बना यह ड्रिंक ड्रिंक गट हेल्थ, डिटॉक्स, स्किन केयर और हार्मोन बैलेंस में मदद करते हैं।

क्या है सेवन का सही तरीका?

सोहा इस जूस का सेवन सुबह खाली पेट करती हैं। आप इसका सेवन हल्के नाश्ते के बाद या खाली पेट भी कर सकते हैं। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हिमाचली खबर किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *