ना पति की टेंशन…ना समाज का खौफ… 35 से 40 साल की महिलाओं का क्यों होता है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर?..

ना पति की टेंशन…ना समाज का खौफ… 35 से 40 साल की महिलाओं का क्यों होता है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर?..

साल 2025 में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में CEO एंडी बायरन और उनकी कंपनी की HR हेड के साथ उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खुलासा हुआ था. सोशल मीडिया पर मीम्स बनें वहीं इस घटना के बाद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मुद्दे पर काफी बहस देखने को मिली. रिलेशनशिप या फिर शादी में अक्सर चीटिंग के बारे में सुनने को मिला है. शादी के कई सालों बाद पार्टनस एक दूसरे को चीट करते हैं. चीट करने में केवल मर्द ही नहीं बल्कि महिलाएं भी हैं. आइए जानते हैं 35 से 40 साल की उम्र में महिलाएं क्यों चीट करती हैं.

महिलाओं क्यों करती हैं चीट
महिलाएं अक्सर अकेलापन, इमोशनल बर्नआउट और खुद को पाने की कोशिश में चीट करती हैं. चलिए जानते हैं उन कारणों के बारे में जिस वजह से महिलाएं शादी से बाहर जाती हैं.

इमोशनली इंविजीबल महसूस होना
35 से 40 की उम्र में अधिकतर महिलाएं इमोशनली इंविजीबल महसूस करती हैं. इस उम्र में वह मां, पत्नी और घर को संभालने में बहुत बिजी होती है लंबे समय तक परिवार के लिए काम करने की वजह से वह खुद को खो देती है. धीरे-धीरे परिवार के लोग भी उनकी इच्छाओं को नजरअंदाज कर देते हैं ऐसे में वह खुद को इमोशनली इंविजीबल महसूस करती हैं.

इमोशनल बॉन्ड
इस उम्र में महिलाएं अपने पार्टनर से प्यार, अंडरस्टैंडिंग और इमोशनल बॉन्ड चाहती हैं. लेकिन जब उनको प्यार, अंडरस्टैंडिंग और इमोशनल बोंड नहीं मिलता है तो रिश्ते में बाहर निकलती हैं. इमोशनल सपोर्ट की दोस्ती कब अफेयर में बदल जाती है पता ही नहीं चलता है.

बाहर से मिलने वाला ध्यान
35 से 40 साल की उम्र में महिलाओं की शादीशुदा लाइफ और घर का माहौल काफी नीरस होता है वहीं महिलाएं एक रूटीन में फंस जाती है ऐसे में जब बाहर से थोड़ा सा सम्मान और अटेंशन मिलती है तो यह महिलाओं किसी ताजे हवा के झोंके से कम नहीं लगता है. यही आकर्षण महिलाओं को अफेयर के लिए आगे बढ़ाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *