
Weight Loss Morning Habits: आज की भागदौड़ और स्ट्रेसफुल जिंदगी में वेट गेन एक आम समस्या बन गई है. बहुत से लोग वजन कम करने की पूरी कोशिश भी करते हैं. कोई जिम में घंटों पसीना बहाते हैं, तो कोई डाइटिंग शुरू कर देते हैं. फिर भी मनचाहार रिजल्ट नहीं मिल पाता. ऐसे में इस खबर में हम आपको एक ऐसी चीज बताएंगे, जो वेट लॉस प्रोसेस में आपकी मदद कर सकती है. आपको बता दें, वजन घटाने की शुरुआत हमारी सुबह की आदतों से होती है. दिन की शुरुआत जब सही तरीके से होती है, तो वेट लॉस का सफर भी आसान हो सकता है. ऐसे में इस खबर में हम आपको वो सुबह की आदतों के बारे में बताएंगे, जो आपकी वेट लॉस जर्नी में मदद कर सकती है.
नींबू पानी से करें दिन की शुरुआत
सुबह उठते साथ एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. ऐसा करने से डाइजेशन सिस्मट एक्टिव होता है और पेट साफ रहने में मदद मिलती है. कई लोग नींबू पानी की जगह एप्पल साइडर विनेगर भी पानी में मिलाकर पीते हैं. ये ब्लोटिंग कम करने के साथ-साथ बॉडी को हल्का महसूस कराने में मददगार हो सकता है. ऐसे में दिन की शुरुआत हल्के और फ्रेश एहसास के साथ होती है.
हल्की एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग
रातभर सोने के बाद बॉडी सुबह सुस्त हो जाती है. ऐसे में सुबह के समय हल्की स्ट्रेचिंग, योग या वॉक करना फायदेमंद होता है. ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बॉडी एक्टिव मोड में आ जाता है. रोज किया हुआ थोड़ी मूवमेंट भी आपके वेट घटाने की प्रोसेस को सपोर्ट करती है.
हाई-प्रोटीन नाश्ता
वेट गेन के लिए दिन की शुरुआत हाई-प्रोटीन नाश्ते के साथ करना फायदेमंद है. बेहतर होता है कि सुबह के नाश्ते में दाल, अंडा, दही या अंकुरित अनाज जैसे प्रोटीन शामिल करें. प्रेटीन पेट को देर तक भरा रखता है और बार-बार भूख लगने नहीं देता. ऐसा करने से ओवरईटिंग के चांसेस कम होते हैं.
मेडिटेशन
कई बार स्ट्रेस भी वजन बढ़ा सकता है. ऐसे में ज्यादा स्ट्रेस बॉडी में फैटा जमा करने लगता है, खासकर पेट के आसपास. इसलिए सुबह 5 से 10 मिनट मेडिटेशन या डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से मन शांत रहता है और दिनभर पॉजिटिविटी बने रहती है.
