बात-बात पर होने लगता है तनाव, तो रोज बस 10 मिनट करें ये एक काम, दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद

तनाव से कैसे छुटकारा पाएं?
Image Source : FREEPIK

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लगभग हर कोई कभी-न-कभी तनाव जरूर महसूस करता है। लेकिन अगर रोज-रोज या फिर छोटी-छोटी बातों पर भी आप तनाव की चपेट में आ जाते हैं, तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है वरना एंग्जायटी, पैनिक अटैक या फिर डिप्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप हर रोज सिर्फ 10 मिनट निकालकर न केवल स्ट्रेस को मैनेज कर सकते हैं बल्कि अपनी मेंटल हेल्थ को भी सुधार सकते हैं।

बेहद फायदेमंद मेडिटेशन- मेडिटेशन को मेंटल हेल्थ के साथ-साथ फिजिकल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, अगर आप वाकई में स्ट्रेस मैनेज करना चाहते हैं और मेंटल हेल्थ को सुधारना चाहते हैं, तो आपको हर रोज नियम से मेडिटेशन करने के लिए 10 मिनट निकालने पड़ेंगे। यकीन मानिए महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको बदलाव महसूस होने लग जाएंगे।

गौर करने वाली बात- सबसे पहले अपने घर की किसी ऐसी जगह को चूज करें, जहां पर थोड़ी शांति हो। अब अपनी चुनी हुई जगह पर बैठ जाइए। इसके बाद धीरे-धीरे गहरी-गहरी सांस लीजिए और फिर धीरे-धीरे ही सांस को छोड़िए। अपना सारा ध्यान अपनी सांसों पर केंद्रित करने की कोशिश कीजिए। शुरुआत में मेडिटेट करने में दिक्कत हो सकती है क्योंकि आपका ध्यान बार-बार भटकेगा लेकिन रेगुलर अभ्यास करने से धीरे-धीरे आपका फोकस बढ़ने लगेगा।

क्यों जरूरी है मेडिटेट करना- इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर रोज 10 मिनट निकालकर मेडिटेशन करना जरूरी है क्योंकि आपके ब्रेन भी कुछ देर के लिए रिलैक्स महसूस करना चाहता है। रोजाना मेडिटेशन करने से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम हो सकता है। जब आपको मेडिटेट करते समय किसी भी तरह के थॉट्स आना बंद हो जाएं, तब समझ जाइए कि आप मेडिटेशन करना सीख गए हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हिमाचली खबर किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *