Pollution Ka Solution: वायु प्रदूषण से फेफड़ो को कितना नुकसान हो रहा है, इंडिया टीवी पर डॉक्टर ने दिखाई तस्वीर

प्रदूषण का फेफड़ों पर असर
Image Source : INDIA TV

दिल्ली एनसीआर में बढ़ता प्रदूषण लोगों को बीमार बना रहा है। प्रदूषण कितना नुकसान कर रहा है इसके बारे में आम लोगों को जानकारी नहीं है, लेकिन डॉक्टर जानते हैं कि आपके फेफड़े कितने बीमार हो रहे हैं। नॉन स्मोकर युवाओं के फेफड़े किस कदर इस प्रदूषण से प्रभावित हो रहे हैं। अगर आप दिल्ली एनसीआर में पैदा हो रहे हैं और यहीं आपकी परवरिश हो रही है तो जानिए आपके फफड़ों का कैसा हाल होगा।

हिमाचली खबर के पॉल्युशन का शॉल्युशन कार्यक्रम में जाने माने फेफड़ों के सर्जन डॉक्टर अरविंद कुमार (चेयरमेन इंस्टिट्यूट ऑफ चेस्ट सर्जरी, चेस्ट कैंसर सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांटेशन, मेदांता) ने बताया ने तस्वीरों के जरिए बताया कि फेफड़ों को वायु प्रदूषण से कितना नुकसान हो रहा है।


जब बच्चा जन्म लेता है तो उसके फेफड़े कुछ इस तरह के दिखते हैं। फेफड़े का रंग एकदम साफ और गुलाबी होता है। 

जब आप प्रदूषण में रहते हैं जैसा दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण होता है और आप युवा हैं स्मोकिंग बिल्कुल नहीं करते हैं तो आपके फेफड़ों को इतना नुकसान हो रहा है। भले ही आप सिगरेट नहीं पीते हैं लेकिन फफेड़ों पर आए ये काले धब्बे वायु प्रदूषण का असर है।

तीसरी तस्वीर है जिसमें अगर आप स्मोकिंग करते हैं। आप सिगरेट या धूम्रपान करते हैं तो आपके फेफड़े कुछ इस तरह के दिखते हैं। फेफड़ों का रंग एकदम काला हो चुका होता है। ये बहुत खतरनाक स्थिति है।

अब ये तस्वीर दिल्ली में पैदा होने वाले और यहीं रहकर बड़े होने वाले बच्चों के फेफड़ों की स्थिति है।

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अगर बच्चा पैदा हो रहा है तो वो वायु प्रदूषण के कारण उसके फेफड़ों को हर दिन 1 सिगरेट पीने जितना नुकसान पहुंच रहा है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हिमाचली खबर किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *