लोमड़ी की तरह दिमाग चलाते हैं इस मूलांक के लोग, जॉब-बिजनेस करें या पॉलिटिक्‍स, हर हाल में होते हैं सफल..


Mulank 4 wale log : न्‍यूमेरोलॉजी के अनुसार एक ऐसा मूलांक है जिसके जातक बहुत तेजी से ऊपर जाते हैं. इसके पीछे उनका तेज दिमाग वजह होता है. उनका दिमाग लोमड़ी की तरह चलता है और वे आसानी से किसी को भी उल्‍लू बना देते हैं.

मूलांक 4 और राहु ग्रह
मूलांक 4 के जातक बेहद होशियार होते हैं. जिन लोगों का जन्‍म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 4 होता है. मूलांक 4 के स्‍वामी राहु ग्रह हैं और इन जातकों पर उनका साफ असर दिखता है.

अचानक मिलती है सफलता
राहु ग्रह इन लोगों को तेज दिमाग देता है और अचानक सफलता देता है. ये लोग रातों-रात सफल हो जाते हैं. वे अपने काम निकालने के लिए तिकड़म लगाने में तेज होते हैं. जिससे किसी को भी गच्‍चा दे देते हैं. ये लोग नौकरी-व्‍यापार में तो सफल होते हैं पर राजनीति में विशेष तौर पर सफलता पाते हैं.

उठाते हैं नुकसान
हालांकि कई बार सफल होने के लिए वे ऐसा शॉर्टकट अपना लेते हैं, जो उन्‍हें बाद में भारी नुकसान देता है. इस कारण वे जितनी तेजी से सफल होते हैं, उतनी ही तेजी से उनका करियर ग्राफ नीचे भी आ जाता है.

बुरी लत के शिकार
राहु इन लोगों को भ्रम भी देता है और बुरी संगत में भी आसानी से डाल देता है. मूलांक 4 के जातक आसानी से बुरी लत या बुरी संगत के शिकार हो जाते हैं और अपना सबकुछ बर्बाद कर बैठते हैं. लिहाजा इन लोगों को अपनी संगति बहुत सोच-समझकर चुननी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *