काशी के खिलाफ रची जा रही साजिश, कुछ लोगों ने ली फिरौती, वाराणसी में बोले CM योगी

काशी के खिलाफ रची जा रही साजिश, कुछ लोगों ने ली फिरौती, वाराणसी में बोले CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को वाराणसी में कहा कि काशी के खिलाफ लगातार साजिश रची जा रही है. लेकिन काशी के भौतिक विकास का संरक्षण किया जा रहा है. कुछ लोगों ने फिरौती ली है. फिर भी यहां का तेजी से विकास किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “काशी अविनाशी है. काशी को लेकर हर भारतवासी अपार श्रद्धा का भाव रखता है, लेकिन स्वतंत्र भारत में काशी को जो सम्मान मिलना चाहिए था उस समग्र विकास के कार्यक्रम को वो महत्व नहीं मिला जो आजादी के तत्काल बाद मिलना चाहिए था.”

उन्होंने कहा, “पिछले 11-11.5 साल के अंदर काशी एक बार फिर से अपने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करते हुए उनका संवर्धन भी कर रहा है और भौतिक विकास के कार्यों के माध्यम से नई ऊंचाई को भी प्राप्त कर रहा है.”

काशी के विकास का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने आगे कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि काशी का प्रतिनिधित्व देश की संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं. शुरुआत से ही उन्होंने इस बारे में कहा है कि काशी की पुरातन काया को संरक्षित करते हुए उसे नए कलेवर के रूप में देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाना चाहिए और उसी के अनुरूप पिछले 11-11.5 सालों में काशी की योजनाएं शुरू हुईं.”

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के लिए हजारों करोड़ का राशि की बात करते हुए सीएम योगी ने आगे कहा कि 55 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं काशी के लिए स्वीकृत हुईं, जिनमें से 36 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं लोकार्पित हो चुकी हैं और शेष योजनाएं प्रगतिशील तेजी के साथ आगे बढ़ रही हैं. 2014 से पहले या काशी विश्वनाथ धाम बनने से पहले यहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या 5 हजार से लेकर केवल 25 हजार तक पहुंचती थी. आज उसी काशी में 1.25 लाख से 1.50 लाख श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंचते हैं. अकेले काशी ने देश की GDP में 1.3 लाख करोड़ रुपये का योगदान किया है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *