चमत्कार या बीमार… दो दिन तक भगवान की मूर्ति के चक्कर लगाने वाले कुत्ते का सच क्या है?

चमत्कार या बीमार… दो दिन तक भगवान की मूर्ति के चक्कर लगाने वाले कुत्ते का सच क्या है?

यूपी के बिजनौर जिले में नगीना तहसील के नंदपुर गांव में हनुमान जी और मां दुर्गा की मूर्ति का चक्कर लगाने वाले बीमार कुत्ते की हालत में सुधार हो रहा है. उसका इलाज शिवालय वेलनेस सेंटर, नोएडा में चल रहा है. कुत्ते की एमआरआई भी कराई गई है. एनजीओ प्रेमपथ की ओर से कुत्ते का इलाज कराया जा रहा है. भैरा बाबा का अवतार मानकर स्थानीय लोक कुत्ते की पूजा कर रहे थे.

दो दिन तक हनुमान जी की मूर्ति के चक्कर लगाने के बाद कुत्ता मां दुर्गा की मूर्ति का चक्कर लगाने लगा था. लोगों ने इसे आस्था से जोड़ दिया और उसे भगवान का अवतार मान लिया. स्थानीय लोग उसे भैरवनाथ मान कर पूजा करने लगे और माता टेक कर मन्नत मांगने लगे थे.

पांच दिनों तक भूखा प्यासा कुत्ता चक्कर लगा लगा कर थकान से बेहाल हो गया था. मंदिर कमेटी ने ठंड की वजह से उसे रजाई ओढ़ा दी थी. इसके बाद भी लोग उसकी पूजा कर रहे थे. कुत्ता कुछ खा पी भी नहीं रहा था. एनजीओ प्रेमपथ के संचालक संध्या रस्तोगी, अश्वनी चित्रांश आदि ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर जांच की तो पता चला कि कुत्ते को एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिस कारण वह मूर्ति का चक्कर लगा रहा है.

कुत्ते को दी गई फ्रूट थैरेपी

कुत्ते को मंदिर में ही फ्रूट थैरेपी ड्रिप लगाई गई, जिससे उसकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ. इसके बाद भी मंदिर में कुत्ते के दर्शन के लिए रोजाना भारी भीड़ आ रही थी.एनजीओ पदाधिकारियों ने काफी प्रयासों के बाद मंदिर कमेटी को समझाया और इलाज के लिए उसे नोएडा लेकर आए. अब उसका इलाज चल रहा है. एक रात के इलाज के बाद उसने करीब ढाई सौ ग्राम पनीर भी खाया. अब उसे दिल्ली एमआरआई कराने के लिए ले जाया गया है, जहां रिपोर्ट के बाद उसका और भी बेहतर इलाज होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *