काफी भावुक होते हैं शतभिषा नक्षत्र में जन्मे लोग, जानें इन पर किन ग्रहों का होता है प्रभाव!..

काफी भावुक होते हैं शतभिषा नक्षत्र में जन्मे लोग, जानें इन पर किन ग्रहों का होता है प्रभाव!..

Shatbhisha Nakshatra Born People: किसी जातक का व्यक्तित्व कैसा होगा, उसका जीवन पर किन ग्रहों का प्रभाव होगा, इस बारे में इस बारे में उसके जन्म नक्षत्र से पता लगाया जा सकता है. किसी व्यक्ति पर उसके जन्म नक्षत्र का बहुत गहरा प्रभाव होता है. जब व्यक्ति का जन्म होता है तब जिस भी नक्षत्र में चंद्रमा का संचरण होता है वही नक्षत्र व्यक्ति का जन्म नक्षत्र कहलाता है. आज की इस कड़ी में जानेंगे कि शतभिषा नक्षत्र में जन्मा व्यक्ति कैसा होता है, उसका व्यक्तित्व और उसका करियर कैसा होता है. शतभिषा नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति पर किन ग्रहों का प्रभाव होता है इस बारे में भी हम जानेंगे.

शतभिषा नक्षत्र में जन्मे लोगों पर ग्रहों का प्रभाव
शतभिषा नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से एक है जिसके स्वामी छाया ग्रह राहु हैं. जिसके कारण ही शतभिषा नक्षत्र में जन्मे लोग काफी बार कन्फ्यूज देखे गए हैं. शतभिषा नक्षत्र की राशि कुंभ है. जिससे जातक पर कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि ग्रह का बहुत गहरा प्रभाव होता है. इसी ग्रह के प्रभाव से जातक बहुत मेहनती होते हैं. शतभिषा नक्षत्र के देवता वरुणदेव हैं.

शतभिषा नक्षत्र में जन्मे जातक कैसे होते हैं
शतभिषा नक्षत्र में जन्मे लोग बहुत धार्मिक होते हैं और किसी काम को ठान लेने के बाद उसे पूरा करके ही मानते हैं. ये लोग आध्यात्मिक और विवेकी तो होते हैं, इसके साथ ही इनके कई सारे दोस्त भी होते हैं जो जीवनभर इनके दोस्त बने रहते हैं. ये लोग बहुत भावुक और विनम्र होते हैं. दूसरों की मदद और केयर के लिए हमेशा आगे रहते हैं.

शतभिषा नक्षत्र में जन्मे लोगों का करियर
शतभिषा नक्षत्र में जन्मे लोग करियर में बहुत संघर्ष करते हैं. हालांकि करियर में बहुत तरक्की भी करते हैं. एस्ट्रोलॉजी, मनोविज्ञान से लेकर शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में अगर करियर बनाएं तो सफल हो सकते हैं. इन जातकों का दिमाग बहुत तेज होता है जिससे ये लोग विज्ञान के क्षेत्र में भी अच्छी प्रगति करते हैं. इनमें बुद्धिमानी इतनी होती है कि शिक्षण का कार्य इनके लिए अच्छा विकल्प होता है.

शतभिषा नक्षत्र में जन्मे लोगों का रिश्ता
शतभिषा नक्षत्र में जन्मे लोगों का पारिवारिक जीवन कठिनाइयों में बीतता है. इन्हें पिता की मदद मिलती है और ये लोग मां के बहुत करीब होते हैं. वैवाहिक जीवन में अस्थिरता बनी रहती है. महिला जातक परिवार से जुड़कर रहती है और इनका पति व बच्चों से प्रेम और जुड़ाव गहरा होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *