
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में सोमवार को एक नए युग का सूत्रपात हुआ, जब बिहार के कद्दावर नेता नितिन नबीन ने औपचारिक रूप से दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण ने नबीन को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। पदभार ग्रहण करने के इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।
नितिन नबीन मेरे बॉस हैं- पीएम मोदी
पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद विनम्र अंदाज में नए अध्यक्ष का स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा, “नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं और मैं उनका कार्यकर्ता हूं”। प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि नबीन का उत्तरदायित्व केवल भाजपा को संभालना ही नहीं, बल्कि एनडीए (NDA) के सभी सहयोगियों के बीच बेहतर तालमेल बिठाना भी है।
पीएम मोदी और नबीन की बेटी के बीच ‘क्यूट’ नोकझोंक
कार्यभार संभालने के दौरान एक भावुक और पारिवारिक माहौल भी देखने को मिला। प्रधानमंत्री ने नितिन नबीन के परिवार से मुलाकात की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुलाकात के दौरान पीएम मोदी नबीन की छोटी बेटी को लड्डू खिलाने की कोशिश करते रहे, लेकिन बच्ची अपने पिता की गोद में नखरे दिखाती रही। बच्ची की मासूमियत और उसके ‘क्यूट’ नखरे देखकर प्रधानमंत्री भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
नितीन नबीन जी की बेटी और मोदी जी का लड्डू 🤩 नही खाना मतलब नहीं खाना 😅
पापा की गोदी चाहिए बस 😍— Anand Srivastava (मोदी का परिवार) (@anandsrivns)
