पटना में लॉरेंस के खासमखास गुर्गे का एनकाउंटर, बिहार में बिश्नोई गैंग को करता है लीड, 20 क्राइम केस हैं दर्ज

पटना में लॉरेंस के खासमखास गुर्गे का एनकाउंटर, बिहार में बिश्नोई गैंग को करता है लीड, 20 क्राइम केस हैं दर्ज

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है. गुरुवार को अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर हो गया. ये एनकाउंटर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे और पुलिस के बीच में हुआ. इस घटना में लॉरेंस के गुर्गे को गोली लगने की खबर मिल रही है. एनकाउंटर की खबरें सामने आने के साथ ही आला प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं.

जानकारी के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अपराधी परमानंद की राजधानी में होने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अपनी घेराबंदी की. राजधानी के मसौढ़ी के पास पुलिस ने परमानंद को अपने ट्रैप में ले लिया. उस वक्त परमानंद एक बाइक पर सवार होकर किसी से मिलने जा रहा था.

पुलिस की ट्रैप में अपने आप को फंसता हुआ देखकर परमानंद ने गोलियां चलाईं. जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई. गोली परमानंद के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया.

बिहार में लॉरेंस गैंग का है प्रमुख

बताया जा रहा है कि परमानंद मूल रूप से पड़ोस के झारखंड राज्य का निवासी है. उसके ऊपर राजधानी समेत कई अन्य दूसरे जिलों में भी 18 से 20 संगीन मामले दर्ज हैं. परमानंद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बिहार का प्रमुख माना जाता है. इधर पैर में गोली लगने के बाद परमानंद को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है. एनकाउंटर की सूचना मिलने के बाद आला प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *