
ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू और अखरोट का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. ड्राई फ्रूट्स में मौजूद पोषक तत्व, विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं. स्वस्थ शरीर के लिए डाइट में ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है. हम ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताएंगे जो कि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है.
हेजलनट्स
हेजलनट्स एक ऐसा नट है जो कि शऱीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. हेजलनट्स कुछ मामलों में काजू-बादाम से ताकतवर माना जाता है.
हड्डियों के लिए फायदेमंद
हेजलनट्स हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मजबूत पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद हो सकता है.
हार्ट के लिए फायदेमंद
हेजलनट्स में मोनोसैचुरेटेड फैट्स और पॉलिसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं जो कि कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है जो कि हार्ट हेल्थ के लिए काफी असरदार हो सकता है.
ब्रेन हेल्थ
हेजलनट्स में विटामिन बी, विटामिन ई और फोलेट जैसे पाए जाते हैं जो कि ब्रेन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है. हेजलनट्स का सेवन करने से दिमाग तेज हो सकता है.
