मुरादाबाद में हिंदू सहेली को जबरन पहनाया बुर्का, 5 मुस्लिम लड़कियों पर FIR, इलाके में सनसनी

मुरादाबाद में हिंदू सहेली को जबरन पहनाया बुर्का, 5 मुस्लिम लड़कियों पर FIR, इलाके में सनसनी

मुरादाबाद की तहसील बिलारी की साहुकुंज कालोनी में संचालित कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली लड़कियों का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें पांच मुस्लिम लड़कियां एक हिंदू लड़की को रास्ते में ही बुर्का पहना रही हैं. इसी कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने SDM बिलारी से कोचिंग सेंटरों की शिकायत कर इन्हें बंद कराने की मांग की. शिकायत में कहा गया कि कॉलोनी में बड़ी संख्या में कोचिंग सेंटरों का संचालन होता है. इन कोचिंग सेंटर में पढ़ने आने वाले लड़के लड़कियों से कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा है.

अब थाना बिलारी पुलिस से देवेश चौधरी द्वारा शिकायत की गई है कि उसकी बहन को पांच मुस्लिम लड़कियों द्वारा मेरी बहन को पहले बुर्का पहनने को विवश किया गया और फिर मुस्लिम धर्म अपनाने को विवश किया. ये एक साजिश है इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. ये सभी लड़कियां थाना क्षेत्र की साहुकुंज कॉलोनी के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती हैं.

वायरल वीडियो के संबंध में SDM बिलारी विनय कुमार सिंह कहना है कि साहुकुंज कालोनी के कुछ लोगों द्वारा कॉलोनी में संचालित कोचिंग सेंटरों से हो रही परेशानी के संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया. साथ ही SDM ने वायरल वीडियो के संबंध में कहा- मैं अभी इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा हूं. लेकिन क्षेत्राधिकारी और SHO को जांच के लिए बोला गया है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

एंबीशन कोचिंग सेंटर के स्वामी ने बताया- वायरल वीडियो बेहद शर्मनाक है. जो है वो गलत है. हमारे यहां भी स्टूडेंट पढ़ने आते हैं. लेकिन जब वो जाते हैं तो हम बाहर तक देखने आते हैं. यहां बाहर के बच्चे भी आ जाते हैं. कैसे पता लगे कहां के बच्चे हैं. बाहर के बच्चे ज्यादा उधम मचाते हैं.

‘बात-बात पर कट्टे तमंचे निकाल लेते हैं’

कॉलोनीवासियों का कहना है कि जबसे से कोचिंग सेंटर खुले हैं यहां का माहौल खराब हो गया. लड़के लड़कियां अमर्यादित तरीके से कॉलोनी में इधर उधर नजर आते हैं. माता पिता को कुछ नहीं पता होता. आए दिन लड़के आपस में लड़ते हैं. बात-बात पर कट्टे तमंचे निकाल लेते हैं. कोई कुछ कहता है तो उससे भी लड़ने को तैयार रहते हैं. बहुत बुरा हाल है. हमने SDM को प्रार्थना पत्र कोचिंग सेंटरों से होने वाली परेशानी के संबंध में दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *