
देश में ठंड के बीच अब भारी बारिश और तूफान ने दस्तक दे दी है। महानगरों में सड़क पर जगह-जगह जल जमाव देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने एक और नया अलर्ट जारी कर दिया है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ाकर रख दी है। दरअसल, आईएमडी के मुताबिक अगले 12 घंटे में 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तूफान की बहुत अधिक संभावना बनी हुई है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी मुश्किलें खड़ी होने वाली हैं। बारिश का यह सिलसिला अभी 48 घंटे तक चलने वाली है। तो चलिए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में कल मौसम का हाल कैसा रहेगा…
देश के 8 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग ने देश के 8 राज्यों में अगले 12 घंटे में फिर से बारिश और तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। जिन राज्यों में भारी बारिश होने वाली है उनमें यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। लोगों को इस दौरान विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, फिर 26 जनवरी को भी हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तर भारत के 12 जिलों में शीतलहर की चेतावनी
जिन शहरों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है उनमें यूपी के अयोध्या, प्रयागराज, झांसी, कानपुर, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ शामिल हैं। इनके अलावा बारिश के बाद दिल्ली में भी सुबह के समय शीत लहर चल सकती है। फिर गुरुग्राम और सोनीपत में भी तापमान गिरेगा। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर, पटियाला, बठिंडा, होशियारपुर, गुरदासपुर में भी तापमान में कमी आएगी। यहां हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में कल यानी 24 जनवरी को बारिश की संभावाना नहीं है। मौसम साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय तापमान में कमी आएगी जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, 23 जनवरी को दिल्ली में जमकर बारिश हुई जिससे कई जगहों पर भारी जलजमाव भी देखने को मिला।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में कल यानी 24 जनवरी को भी मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। इस बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। यूपी के लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, हापुड़, पीलीभीत, लखीमपुरखीरी, बहराइच, मथुरा और आगरो में कल भी बारिश की संभावना जताई गई है। लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में भी मौसम बदलने वाला है। पटना के आसपास के जिलों में बादल छाए रहेंगे। वहीं, सीमांचल और मिथिलांचल के जिलों में फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलेगी। पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा और कटिहार में सुबह से समय शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। पटना में कल अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग ने कल यानी 24 जनवरी के लिए भी उत्तराखंड के लिए टेंशन भरा अलर्ट जारी किया है। इसके तहत रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कल देहरादून में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा नैनीताल में कल अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल में कल यानी शनिवार को एक बार फिर से बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुल्लू, शिमला,चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर एवं लाहौल-स्पीति में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मनाली, कांगड़ा, कसौली में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
मनाली में अधिकतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, शिमला में अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस होगा।
जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में कल यानी 24 जनवरी को भी भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। पुंछ, जम्मू, श्रीनगर, सांबा, राजौरी और उधमपुर में भारी बारिश की संभावना है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। कल श्रीनगर में अधिकतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में कल बारिश से राहत रहेगी। लेकिन कुछ जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है। जिन शहरों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है उनमें जयपुर, सीकर, उदयपुर, झालावाड़, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ हैं। क्योंकि यहां बारिश होने के बाद तापमान कम हो गया है। जयपुर में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश में अगले 72 घंटे में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में एक बार फिर से ठंड बढ़ने वाली है। पंचमढ़ी, शहडोल, खजुराहो, ग्वालियर, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी और टीकमगढ़ जिलों में तापमान गिरने वाला है। भोपाल में कल अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
