क्या तेजस्वी यादव के हाथ आएगी पार्टी की पूरी कमान? आज RJD की बड़ी बैठक

क्या तेजस्वी यादव के हाथ आएगी पार्टी की पूरी कमान? आज RJD की बड़ी बैठक

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को रविवार को पटना में होने वाली पार्टी की नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग में आरजेडी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया जा सकता है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान कई बड़े सांगठनिक फैसले भी लिए जाने की उम्मीद है. अपनी उम्र और हेल्थ प्रॉब्लम को देखते हुए उम्मीद है कि आरजेडी चीफ लालू प्रसाद जल्द ही पार्टी की कमान अपने बेटे को सौंप देंगे.

के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को शुरू हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने कहा कि यह संगठन को लेकर बैठक बुलाई गई है, हालांकि इससे पहले तेजस्वी यादव की बहन और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हमला बोला है और तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सवाल उठाया है.

पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद मीटिंग का उद्घाटन करेंगे, जिसमें देश के मौजूदा हालात और पार्टी की आगे की स्ट्रेटेजी पर चर्चा होगी. बैठक में 20 से ज्यादा राज्य अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, विधायक, एमएलसी और सांसद इस बैठक में शामिल हो रहे हैं.

विधानसभा चुनाव के बाद आरजेडी की बड़ी बैठक

विधानसभा चुनाव के बाद राजेडी की पहली बड़ी बैठक है. बैठक में तेजस्वी यादव राज्य विधानसभा चुनावों में आरजेडी के खराब परफॉर्मेंस पर एक रिपोर्ट के आधार पर लगभग 300 पार्टी नेताओं और वर्करों के खिलाफ एक्शन भी ले सकते हैं.

आरजेडी के राज्य अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने तेजस्वी को रिपोर्ट सौंप दी है. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रधान महासचिव के पदों पर भी फैसला होने की उम्मीद है. नवंबर विधानसभा चुनावों में हार के बाद तेजस्वी पहली बार शनिवार को पार्टी ऑफिस गए थे.

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर बड़ा हमला

हालांकि उन्होंने पहले कहा था कि नीतीश सरकार बनने के बाद वह 100 दिनों तक कुछ नहीं बोलेंगे, लेकिन तेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर नीतीश सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला किया.

उन्होंने आरोप लगाया कि क्राइम के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय बीजेपी नेता यह प्रोपेगैंडा फैला रहे हैं कि विदेश से छुट्टी मनाकर बिहार लौटने के बाद से क्राइम बढ़ गया है. जेडी(यू) के प्रवक्ता और MLC नीरज कुमार ने तेजस्वी के चुप रहने की कसम पर तंज कसा और कहा कि जो व्यक्ति ऐसी कसम भी नहीं खा सकता, वह राजनीति का विश्लेषण करने के लायक भी नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *