कर्तव्य पथ पर सेना का शौर्य… भैरव बटालियन से राफेल तक दहाड़े..

कर्तव्य पथ पर सेना का शौर्य… भैरव बटालियन से राफेल तक दहाड़े..

गणतंत्र दिवस परेड में भारत की सैन्य शक्ति देखने को मिली। सेना ने ब्रह्मोस और आकाश मिसाइलें का प्रदर्शन किया, साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के बाद गठित की गई भैरव बटालियन की टुकड़ी शामिल हुई। पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद होने वाली यह पहली गणतंत्र दिवस परेड है, जिसमें अत्याधुनिक रक्षा प्लेटफॉर्म और 29 विमानों के शानदार फ्लाईपास्ट के जरिए सैन्य शक्ति का खास प्रदर्शन किया गया।

सूर्यास्त्र यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर
भारतीय सेना ने सूर्यास्त्र यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम को भी प्रदर्शित किया। यह हाई स्पीड रॉकेट लॉन्चर है और इसमें कई तरह के वॉरहेड का इस्तेमाल इसमें हो सकता है।

शक्तिबाण और दिव्यास्त्र का प्रदर्शन
भारत की नई पीढ़ी की मानव रहित वॉरहेड शक्तिबाण और दिव्यास्त्र वाहनों को भी परेड में शामिल किया गया।

भैरव बटालियन ने की शिरकत
हाल में ही गठित की गई भैरव बटालियन की टुकड़ी ने भी कर्तव्य पथ पर शिरकत थी। इस बटालियन का नेतृत्व मेजर अंजुम ने किया।

अश्व शक्ति का प्रदर्शन
कर्तव्य पथ पर मार्च करते हुए 61 कैवेलरी के दस्ते ने अश्व के साथ शिरकत की। इस दल का नेतृत्व कैप्टन अहान कुमार कर रहे थे।

प्रहार कॉम्बिनेशन
कर्तव्य पथ पर भारतीय वायुसेना का प्रहार कॉम्बिनेशन भी देखने को मिला। इस कॉम्बिनेशन में तीन आधुनिक हेलीकॉप्टर शामिल थे।

अर्जुन टैंक की दहाड़
भारत की सामरिक शक्ति का प्रदर्शन करते हुए T90 टैंक और मेन बैटल टैंक अर्जुन ने अपनी गरजना को वातावरण को गुंजायमान किया।

BMP-2 और नाग मिसाइल प्रणाली की शिरकत
परेड में BMP-2 और नाग मिसाइल प्रणाली ने एक साथ शिरकत की। यह भारतीय सेना की मशीनी ताकत का प्रतीक है।

ATV व्हीकल
कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना ने ATV व्हीकल भी दर्शाए। इसे लेफ्टिनेंड कर्नल राम विनोद लीड कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *