अजित पवार प्लेन क्रैश में सबसे बडी खबर! लैंडिंग की थी दूसरी कोशिश, तभी वो हुआ जिसकी…..


मुंबई। हादसे के बाद प्लेन में आग लग गई। घटनास्थल पर मलबा और आग की लपटें दिखाई दीं। तस्वीर में एक शव भी नजर आ रहा है। महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में अजित पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई।

पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे। महाराष्ट्र एविएशन डिपार्टमेंट के मुताबिक विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अप्रोच कर रहा था। पहली बार में पायलट को रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले गया।

पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इसी दौरान विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया। इसके तुरंत बाद उसमें आग लग गई। यह भी जानकारी मिली है कि लैंडिंग के दौरान पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया था। उसने ‘मेडे’ कॉल भी नहीं किया था। घटना के समय बारामती के फ्लाइंग क्लब में कोई विमान उड़ान पर नहीं था।

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने आज स्कूलों की छुट्‌टी घोषित कर दी है। राज्य में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती में किए जाने की संभावना है।

VSR वेंचर्स का बयान- पायलट रनवे नहीं देख पाया
अजित पवार जिस कंपनी के प्लेन में हादसे का शिकार हुए उस VSR वेंचर्स ने एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा है- ‘पायलट रनवे नहीं देख पाया था। उसे करीब 16 हजार घंटे फ्लाइंग का अनुभव था। को-पायलट को करीब 1500 घंटे फ्लाइंग का अनुभव था। विमान में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी। एयरलाइन के पास अभी भी सात और विमान हैं। हम उन्हें ग्राउंड नहीं करने जा रहे हैं। DGCA हमारे विमानों की जांच कर रहा है।’

AAIB की टीम बारामती रवाना, हादसे की जांच करेगी
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की टीम दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गई है ताकि दुर्घटना वाली जगह का मुआयना किया जा सके और जांच शुरू की जा सके।

ब्यूरो की एक टीम दिल्ली में VSR वेंचर्स के ऑफिस में भी पहुंची है। वहां प्लेन के बारे में जानकारी ली जाएगी।कंपनी के मालिक भी दफ्तर में मौजूद हैं।

क्रैश का CCTV वीडियो, यह हाईवे की दूसरी तरफ रिकॉर्ड हुआ
सीसीटीवी, बारामती प्लेन हादसे से जुड़ा एक सीसीटीवी सामने आया है। इस फुटेज में प्लेन क्रश होने के बाद ब्लास्ट होते दिखाई दे रहा है।

बंगाल CM ममता बोलीं- हादसे की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो
अजित पवार के प्लेन क्रैश के बाद पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है। ममता ने कहा- “कोई सुरक्षित नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सही जांच होनी चाहिए। क्या यह बेवजह डर फैलाना है या कोई साजिश। समय बताएगा। हालांकि, सबसे आसान काम पायलट को दोष देना है, जैसा कि हमने पहले दो मामलों में देखा है।”

महाराष्ट्र में 3 दिन के राजकीय शोक का ऐलान
मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बुधवार को राज्य में स्कूल-कॉलेज समेत सभी संस्थानों में छुट्टी घोषित की है। साथ ही 3 दिन के राजकीय शोक की भी घोषणा की गई है। पवार के अंतिम संस्कार का फैसला उनके परिवार से सलाह लेने के बाद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *