
वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में माहौल एक बार फिर से तनावपूर्ण बन गया है. आज शाम साढ़े चार बजे रुईया हॉस्टल के पास MA के छात्र पियूष के साथ निष्कासित छात्र दर्शित पांडेय, रौनक मिश्रा, अंकित पाल और विश्वजीत यादव ने मारपीट की. घटना के बाद हॉस्टल में अफरातफरी मच गई.
बिड़ला C हॉस्टल के कई छात्र मुंह पर कपड़ा बांधकर और हाथ में डंडा लेकर दौड़ते हुए दिखाई दिए. दोनों हॉस्टल के छात्रों की छात्रों की तरफ से पथराव भी किया गया. तनाव बढ़ता देख BHU प्रशासन ने वाराणसी कमिश्नरेट को सूचना दी. सूचना मिलते ही पांच थानों की पुलिस फोर्स और PAC तैनात कर दी गई. फिलहाल कैंपस में भारी संख्या में फोर्स लगाई गई है.
बिड़ला C हॉस्टल में BHU के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के स्टॉफ पुलिस के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चला रहे हैं. बिड़ला C हॉस्टल पर ये आरोप है कि कई ऐसे बाहरी तत्व अवैध तरीके से हॉस्टल में रह रहे हैं, जो कैंपस को अशांत बनाए रखते हैं.
खबर अपडेट की जा रही है.
