
UP Police SI Recruitment : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर के 4,543 खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती में सिविल पुलिस (पुरुष और महिला दोनों) के साथ-साथ स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स में प्लाटून कमांडर के पद भी शामिल हैं. भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upprpb.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं.
परीक्षा का क्या है पूरा पैटर्न?
किसी भी एग्जाम को पास करने के लिए सबसे जरूरी है उसका एग्जाम पैटर्न समझना. यूपी पुलिस SI की परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) होगी, यानी एक सवाल के चार विकल्प दिए जाएंगे.
कुल सवाल: 160
कुल नंबर: 400
समय: 2 घंटे (120 मिनट)
एग्जाम को चार हिस्सों में बांटा गया है और हर हिस्से से 40 सवाल पूछे जाएंगे जो 100 नंबर के होंगे. इसका मतलब है कि आपको हर सब्जेक्ट पर बराबर ध्यान देना होगा.
इन चार विषयों की तैयारी कैसे करें?
सामान्य हिंदी: इसमें आपसे व्याकरण, शब्दावली और पैराग्राफ से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. रोज हिंदी अखबार पढ़ना और पुराने पेपर सॉल्व करना काफी रहेगा.
