'बदबू से दम घुटने लगा…', चलती ट्रेन के टॉयलेट में लगभग एक घंटे तक फंसे रहे वसुंधरा राजे के मीडिया सलाहकार; देखें वीडियो

'बदबू से दम घुटने लगा…', चलती ट्रेन के टॉयलेट में लगभग एक घंटे तक फंसे रहे वसुंधरा राजे के मीडिया सलाहकार; देखें वीडियो

जयपुर: महेंद्र भारद्वाज जो राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मीडिया सलाहकार हैं, उनके साथ शुक्रवार को एक अजीब घटना घटी. वह ट्रेन के टॉयलेट में फंस गए. बहुत कोशिशें की गईं उसके बाद, उन्हें आखिरकार लगभग 58 मिनट बाद बाहर निकाला जा सका. महेंद्र भारद्वाज ने खुद फेसबुक पर इस घटना की जानकारी शेयर की. घटना का वीडियो शेयर करने के साथ ही उन्होंने यात्रियों को सलाह दी कि ट्रेन के टॉयलेट का इस्तेमाल करते समय हमेशा अपना मोबाइल फोन साथ रखें.

अपनी फेसबुक पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह कोटा-श्री गंगानगर ट्रेन 22981 से शुक्रवार शाम को कोटा से जयपुर लौट रहे थे. सवाई माधोपुर से थोड़ा आगे, वह ट्रेन के टॉयलेट में फंस गए क्योंकि दरवाजे के अंदर का कुंडी ढीला हो गया था, जिससे दरवाजा नहीं खुल रहा था. उन्होंने सब कुछ ट्राई किया, लेकिन बाहर नहीं निकल पाए.

पोस्ट में उन्होंने और क्या बताया?

पोस्ट में उन्होंने यह भी बताया कि बदबू से उनका दम घुट रहा था और उन्होंने कई बार चिल्लाया लेकिन किसी ने नहीं सुना. घबराकर उन्होंने अपने भाई और बेटे को फोन करके स्थिति के बारे में बताया. उन्होंने उन्हें रेलवे हेल्पलाइन पर कॉल करने की सलाह दी. उन्होंने कॉल किया, लेकिन तुरंत मदद नहीं मिली. समय बीत रहा था, और बदबू और भी ज्यादा बर्दाश्त से बाहर होती जा रही थी.

कैसे निकाला गया बाहर?

आखिरकार उनके परिवार वालों ने लगातार रेलवे से संपर्क किया, तब जाकर कर्मचारी टॉयलेट के दरवाजे पर पहुंचे. करीब 10 मिनट तक दरवाजा खोलने की कोशिश करने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला. फिर कर्मचारियों ने हथौड़े से दरवाजे को अंदर की ओर धकेला. दरवाजा गिर गया, जिससे महेंद्र भारद्वाज के हाथ में चोट लगी. उन्हें मामूली चोटें आईं और उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया. 

इस तरह की घटना किसी के भी साथ हो सकती है इसलिए जब भी ऐसे जगहों पर वॉशरुम यूज करें तो अपने साथ अपना मोबाइल फोन जरुर लेकर जाएं. जिससे आप किसी से हेल्प ले पाएंगे. वॉशरुम में अन्दर जाने से पहले उसके दरवाजे की स्थिति की भी जांच जुरुर कर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *