मारुति वैगनआर के बराबर माइलेज देगी ये धांसू SUV, फुल टैंक में 1,000 किमी दौड़ेगी कार

मारुति वैगनआर के बराबर माइलेज देगी ये धांसू SUV, फुल टैंक में 1,000 किमी दौड़ेगी कार

इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) बाजार बढ़ रहा है, लेकिन कई कार कंपनियां अभी हाइब्रिड तकनीक पर दांव लगा रही हैं. फ्रांस की बड़ी कंपनी रेनॉ भी भारत में टोयोटा और सुजुकी की तरह हाइब्रिड तकनीक पर भरोसा कर रही है. हाल ही में पेश की गई नई डस्टर SUV रेनॉ की पहली कार होगी, जिसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट मिलेगा.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाइब्रिड डस्टर एक बार फुल टैंक में करीब 1,000 किलोमीटर तक चल सकती है. नई डस्टर हाइब्रिड को भारत में इस साल दिवाली तक लॉन्च करने की योजना है. यूरोप में मिलने वाला E-Tech 160 पावरट्रेन सीरीज-पैरलल हाइब्रिड तकनीक पर आधारित है. इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर (36 kW की ई-मोटर और 15 kW का हाई-वोल्टेज स्टार्टर जनरेटर), 1.8 लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन (80 kW या 109 hp), नई इंटेलिजेंट मल्टी-मोड क्लचलेस गियरबॉक्स और 1.4 kWh की बैटरी मिलती है. भारत के लिए इस पावरट्रेन में कम rpm पर ज्यादा टॉर्क दिया जाएगा और इसे भारतीय सड़कों के हिसाब से ट्यून किया जा रहा है.

1 लीटर में इतना चलेगी कार

यूरोप में E-Tech 160 फुल हाइब्रिड का माइलेज 4.3 लीटर/100 किमी बताया गया है, यानी करीब 25 किमी प्रति लीटर. रेनो के मुताबिक, इसके CO2 उत्सर्जन स्तर Symbioz मॉडल में 98 ग्राम/किमी और Captur मॉडल में 99 ग्राम/किमी हैं. अगर तुलना की जाए तो हाइब्रिड डस्टर लगभग उतना ही माइलेज, जितना मारुति वैगनआर के पेट्रोल वर्जन में देखने को मिल जाता है.

डीजल मॉडल का विकल्प हाइब्रिड

नई डस्टर में तीन पेट्रोल पावरट्रेन विकल्प मिलेंगे, जिसमें टर्बो TCe 160, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड E-Tech 160 और टर्बो TCe 100 का ऑप्शन है. इसमें डीजल वेरिएंट नहीं होगा. पहले डस्टर की बिक्री में डीजल वेरिएंट की बड़ी भूमिका थी. रेनॉ के 1.5 लीटर k9k डीजल इंजन वाली डस्टर एक समय कुल बिक्री का करीब 70% तक हिस्सा देती थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *